इमाम उल हक के बाद अब शाहीन अफरीदी की प्राइवेट चैट हुई लीक, लड़की ने लगाया ये आरोप
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम युवा है। इन युवा खिलाड़ियों पर पाकिस्तान क्रिकेट को 90 के गौरवशाली दशक के स्तर पर ले जाने की ना केवल जिम्मेदारी है बल्कि पाकिस्तान के करोड़ो लोगों की अपेक्षाएं भी इनसे जुड़ी है। इमाम-उल-हक और शाहीन अफरीदी भी ऐसे ही युवा हैं। इमाम जहां वनडे क्रिकेट में उभरते हुए बेहतरीन बल्लेबाज हैं तो शाहीन अफरीदी पाक गेंदबाजी इकाई की नई सनसनी हैं। अफरीदी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके खाते के 19 ODI मैच में 40 विकेट भी हैं। लेकिन इस समय ये दोनों खिलाड़ी क्रिकेट से इतर दूसरे गलत कारणों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में ट्विटर पर इस बात का खुलासा हुआ था कि इमाम उल हक ने पिछले 6 महीनों में 7-8 लड़कियों को डेट किया है। इन लड़कियों से उनकी ऑनलाइन चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब कुछ ऐसा ही काम उनके साथी खिलाड़ी शाहीन अफरीदी ने किया है।

यूजर ने लगाया लड़कियों के जिस्म से खेलने का आरोप
ताजा मामले में फरिहा नाम के एक लड़की ने शाहीन अफरीदी का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया है और सबको आगाह किया है कि अफरीदी से बचकर रहें। उन्होंने लिखा- शाहिन अफरीदी अगली बड़ी मछली है। ये लोग मैदान पर प्रदर्शन करने में क्यों चूक जाते हैं? वे हमेशा लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने में मशगूल रहते हैं। ये लोग लड़कियों को लुभाने के लिए हमेशा अपनी पॉवर और स्टेट्स का इस्तेमाल करते हैं और उसके बाद वे उसके जिस्म से खेलते हैं। अभी और भी ज्यादा चीजें अपलोड की जाएंगी।

और भी स्क्रीनशॉट शेयर करने का दावा-
इस यूजर के मुताबिक उसके अभी शाहिन की और भी बातचीत के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं जिनको वह कभी भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकती है। लड़की ने जो स्क्रीन शॉट शेयर किया है उसमें शाहिन के साथ वीडियो चैट का भी एक हिस्सा नजर आ रहा है। इस तरह की बातों से यह तो साफ है पाकिस्तान क्रिकेट के युवाओं द्वारा लड़कियों की बातचीत की लंबी कड़ी लगातार जारी है और एक-एक करके ये लड़कियां इन खिलाड़ियों का ऐसा पक्ष दुनिया के सामने ला रही हैं। इससे पहले इमाम उल हक के भी जो स्क्रीनशॉट्स सामने आए थे उनमें भी यही बात उजागर हो रही थी कि वे किसी प्रेम प्रस्ताव के बहाने कई लड़कियों से बातचीत कर रहे थे।
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ घोषित की ODI टीम, क्रिस गेल ने एक बार फिर सबको चौंकाया

इमाम की अतरंग चैट भी हुई थी लीक
पता चला था कि इमाम काफी रंगीन जिंदगी जीने के आदी हैं और उनका सात से आठ लड़कियों के साथ अफेयर रहा है। दरअसल एक ट्विटर यूजर ने इमाम की लड़कीयों से की गई चैट के कई स्क्रीन शॉट्स पोस्ट कर दिए जो इस क्रिकेटर की जिंदगी में नया भूचाल पैदा कर सकते हैं। यूजर ने इस पोस्ट को अपलोड करते हुए दावा किया कि ये लड़कियां खुद यूजर के पास आई थी ताकि इमाम का ये चेहरा दुनिया के सामने लाया जा सके। इमाम पिछले 6 महीने से बात कर रहे थे। इसमे विश्व कप अभियान भी शामिल है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि इस मामले पर कोई कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया है। पीसीबी का कहना है कि यह खिलाड़ियों का पर्सनल मामला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
