Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रॉबिन सिंह ने बताया क्यों रवि शास्त्री की टीम इंडिया के कोच पद से होनी चाहिए छुट्टी

नई दिल्ली: टीम इंडिया के नए कोच के लिए बीसीसीआई ने नए आवेदन मंगवाए हैं। माना जा रहा है कि अगस्त के बीच तक भारतीय क्रिकेट टीम को नया कोचिंग स्टाफ मिल जाएगा। हालांकि पुराने कोचिंग सदस्य मसलन रवि शास्त्री आदि एक बार फिर से इंटरव्यू दे सकते हैं लेकिन सीओए का मूड देखकर लग रहा है कि वह किसी नए चेहरे को मौका देना ज्यादा पसंद करेगा। इसी बीच भारत के पूर्व ODI ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने कहा है कि रवि शास्त्री को बदलने का समय आ चुका है।

रॉबिन सिंह ने भी टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन किया हुआ है। पिछले 15 सालों से कोचिंग का अपार अनुभव रखने वाले रॉबिन 2007-09 के दौरान टीम इंडिया के फील्डिंग कोच भी रह चुके हैं। भारत अंडर 19 और ए टीम को कोचिंग दे चुके रॉबिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सहायक कोच के तौर पर भी सफलता का स्वाद चख चुके हैं।

टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन करने के बाद रॉबिन ने द हिंदू से बात करते हुए बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम को अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा- मौजूदा कोच (रवि शास्त्री) के कार्यकाल में भारत लगातार दो ODI विश्व कप सेमीफाइनल हार चुका है और वर्ल्ड टी20 चैंपियनशिप की भी पिछली चार स्टेज हार चुका है।

अपनी कोचिंग के दौरान 10 बार चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले सिंह ने एक कोच के रोल पर भी बात की और कहा- 'आपको खेल के साथ ही चलना होता है, अपने आप को उस स्थिति में रखना होता है जिसको खिलाड़ी और टीम महसूस करते हैं। आप खिलाड़ियों के दिमाग में तभी घुस सकते हो जब आप खेल की तकनीकी बारिकियों से भलीभांति परिचित होते हो।'

Story first published: Sunday, July 28, 2019, 14:06 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+