Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यु मुंबा का खराब प्रदर्शन जारी, रोमांचक मैच में यूपी योद्धा ने मारी बाजी

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 19वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने यू मुंबा को रोमांचक मुकाबले में 27-23 से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। वहीं मुंबा को 5वें मैच में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। यूपी की यह तीसरे मैच में पहली जीत हुई है। यूपी योद्धा को पहले दो मुकाबलों में यूपी की टीम को एकतरफा मुकाबलों में बंगाल और गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यूपी को बंगाल ने 48-17 और गुजरात ने 44-19 से हराया था।

वहीं यू मुंबा की यह पांच मैचों में तीसरी हार है और घरेलू मैदान पर तीन मैचों में लगातार दूसरी हार है। मुंबई में पहले मैच में मुंबा की टीम ने पुणेरी पल्टन को 33-23 से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में बैंगलुरु बुल्स ने 30-26 से मात दी थी। मुंबा को हैदराबाद में जयपुर ने हराया था, जबकि मुंबा ने तेलुगू टाइटंस को मात दी थी। इस मैच में यु मुंबा की टीम ने शुरू में लीड बनाई थी, हालांकि यूपी ने मैच में वापसी की। एक समय मैच 12-12 की बराबरी पर चल रहा था, लेकिन पहले हाफ के आखिरी मिनट में यूपी योद्धा ने यू मुंबा को ऑल आउट कर दो अंकों की बढ़त बना ली।

यूपी की टीम ने दूसरे हाफ में लगातार दो अंकों की बढ़त बनाए रखा और मुंबा को वापसी का मौका नहीं दिया। मैच के अंतिम मिनट में यूपी ने लगातार अंक हासिल किया और अंतर को बढ़ा दिया। यूपी की टीम ने अंत में मैच को चार अंक से अपने नाम कर लिया। इस मैच में यूपी की टीम के सभी खिलाड़ियों ने मिलाजुला प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। यूपी की ओर से मोनू गोयत और सुमित ने 6-6 अंक जोड़े, जबकि आशु सिंह ने चार अंक हासिल किया। मोनू ने सभी अंक रेड में हासिल किया, जबकि सुमित और आशु सिंह ने सभी प्वाइंट डिफेंस में हासिल किया। यू मुंबा की ओर से रोहित बालियान ने 6 अंक हासिल किया, लेकिन किसी अन्य खिलाड़ी का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। रोहित के अलावा यू मुंबा के लिए सुरिंदर सिंह ने चार और अभिषेक सिंह ने तीन अंक अर्जित किया।

Story first published: Wednesday, July 31, 2019, 23:30 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+