For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस पाकिस्तानी गेंदबाज पर मेहरबान हुई आईसीसी! अब कर सकता है गेंदबाजी

नई दिल्ली। आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी है। आईसीसी ने हाफिज के गेंदबाजी एक्शन को वैध पाया है जिससे यह ऑफ स्पिनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोबारा गेंदबाजी कर सकता है। दरअसल हफीज का 17 अप्रैल को लोगबोरो यूनिवर्सिटी में पुन: आकलन हुआ था, जिसमें पता चला कि उनकी कोहनी आईसीसी के वैध गेंदबाजों के नियमों के अंतर्गत 15 डिग्री के दायरे के भीतर ही मुड़ती है।

हालांकि मैच अधिकारियों को ये छूट दी गई है कि अगर हफीज फिर से गलत गेंदबाजी कर रहे हैं तो वे पुनः इसकी शिकायत कर सकते हैं। आईसीसी ने कहा है कि अगर हफीज संदिग्ध एक्शन के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और पुन: आकलन वाले वैध एक्शन पर कायम नहीं हैं तो वह भविष्य में उनकी शिकायत करने के लिए स्वतंत्र होंगे। मैच अधिकारियों की सहायता के लिए गेंदबाज के नए वैध गेंदबाजी एक्शन की तस्वीर और वीडियो फुटेज भी मुहैया कराई जाएगी।

हालांकि वेस्टइंडीज के गेंदबाज को राहत नहीं मिली है। वेस्टइंडीज के रोन्सफोर्ड बीटन स्वतंत्र आकलन में विफल रहे हैं और उन्हें अतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि 24 दिसंबर को क्राइस्टचर्च में दूसरे एकदिवसीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस तेज गेंदबाज के एक्शन की शिकायत की गई थी।

Story first published: Wednesday, May 2, 2018, 16:54 [IST]
Other articles published on May 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+