Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsWI, Day 3: कोहली और रहाणे के पचासे के दम पर भारत ने मैच पर कसा शिकंजा

India vs WestIndies Day3 Highlights: Virat Kohli, Ajinkya Rahane put India in command|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: एंटीगा टेस्ट में भारतीय टीम ने तीसरे दिन अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अंजिक्य रहाणे की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने दिन की शुरुआत में कैरेबियाई पारी 222 रनों के स्कोर पर निपटा दी थी। इस तरह मैच में भारत की कुल बढ़त 260 रनों की हो चुकी है। भारत ने पहली पारी में 297 रन बनाए थे।

इससे पहले ईशांत शर्मा की दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत इस समय ड्राइविंग सीट पर पहुंच चुका है। ईशांत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में पांच विकेट हासिल कर लिए हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे। मैच के तीसरे दिन के पहले सत्र में मोहम्मद शमी और जडेजा ने एक-एक विकेट लेकर कैरेबियाई पारी 222 रनों पर समेट दी।

भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत ठोस करने की कोशिश की लेकिन युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल लगातार दूसरी पारी में फ्लॉप साबित हुए और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद लोकेश राहुल ने एक और अच्छी पारी खेली लेकिन वे एक बार फिर अपने अर्धशतक से चूक गए। राहुल ने 38 रन बनाए और भारत के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों को रोस्टन चेस ने आउट किया। उसके बाद पुजारा ने भी 25 रन बनाए और रोच का शिकार बने।

भारत के तीन विकेट 81 रनों पर गिरने के बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच में शतकीय साझेदारी हुई है। दिन का खेल समाप्त होने तक कोहली 51 और रहाणे 53 रन बनाकर खेल रहे थे।

Story first published: Sunday, August 25, 2019, 9:07 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+