PKL 2019, Preview: पुणेरी पल्टन के खिलाफ जीतकर पिछली हार से उभरना चाहेंगे पाइरेट्स
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में पटना पाइरेट्स का मुकाबला पुणेरी पल्टन के साथ है। पटना की टीम शनिवार को पिंक पैंथर्स के खिलाफ हार चुकी है। ऐसे में यह टीम अपने होम लेग में पल्टन के साथ विजयी मैच खेलने के इरादे से उतरना चाहेगी।
पिछले मैच में टीम के स्टार रेडर प्रदीप नरवाल ने 9 अंक जुटाकर टीम को मुकाबले में लाने की भरसक कोशिशें की लेकिन उनको बाकी रेडर्स का सहयोग नहीं मिल सका। पाइरेट्स चाहेंगे की वह इस मैच में ज्यादा एकजुट होकर खेलें। पटना का डिफेंस भी काफी खराब रहा था।
इसी टीम की ओर से सीजन में अब तक प्रदीप ने 18 रेड अंक जुटाए हैं। मोहम्मद इस्माइल और जैंग कुन ली से सुधरे हुए प्रदर्शन की उम्मीदें बदस्तूर जारी हैं।
पुणेरी पल्टन की बात करें तो यह तीन मैच खेली है और सबमें हार का स्वाद चख चुकी है। इस मैच में किसी नाटकीय परिवर्तन में तलाश कर रही पल्टन की टीम की ओर से गिरीश एर्नाक ने 3 टैकल अंक और पंकज मोहिते ने बंगाल वारियर्स के खिलाफ सर्वाधिक 6 अंक जुटाए थे।
पुणे के कमतर प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी वजह उनके रेडर्स का अपेक्षाकृत निराशाजनक खेल है। साथ ही टीम के कप्तान सुरजीत सिंह यह भी चाहेंगे कि डिफेंडर्स भी अपनी गलतियों से सबक लें। पवन कुमार 14 अंकों के साथ टीम के टॉप रेडर बने हुए हैं।
यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। दोनों टीमों की शुरुआती 7 इस प्रकार हो सकती हैं-
पटना पाइरेट्स: परदीप नरवाल (आर), जंग कुन ली (आर), मोनू (आर), जयदीप (डी), नीरज कुमार (डी), हादी ओशटोरक (ऑलराउंडर), विकाश जगलान (ऑलराउंडर)
पुनेरी पल्टन : मनजीत (आर), पवन कुमार (आर), पंजन मोहिते (आर), सुरजीत सिंह (डी), शुभम शिंदे (डी), गिरीश एर्नाक (डी), संकेत सावंत (डी)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
