चौथे वनडे में 'तिहरा शतक' लगाने के अलावा ये बड़े रिकॉर्ड बनाएंगे एमएस धोनी
कोलंबो। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को कोलंबो में अपना 300वां वनडे मैच खेलेंगे। भारत की तरफ से 300 वनडे खेलने वाले धोनी छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (463 वनडे), राहुल द्रविड़ (344 वनडे), मोहम्मद अजहरुद्दीन (334 वनडे), सौरव गांगुली (311 वनडे) और युवराज सिंह (302 वनडे) अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा धोनी कई अन्य रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

पूरे करेंगे 150 छक्केः-
एमएस धोनी एशिया में अब तक 184 मैचों की 165 पारियों में 147 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में केवल ती छक्के और लगाते ही धोनी एशिया में 150 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
-पहले नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं जिन्होंने एशिया में 237 मैचों की 219 पारियों में 205 छक्के लगाए हैं।
-दूसरे नंबर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या एशिया में 275 मैचों की 268 पारियों में 148 छक्के लगा चुके हैं।

धोनी लगाएंगे स्टंपिंग्स का शतकः-
-धोनी अबतक 299 मैचों में 99 स्टंपिंग ले चुके हैं।
-वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग्स करने के मामले में धोनी संयुक्त रूप से कुमार संगकारा के साथ पहले नंबर पर हैं।
-धोनी श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में एक और स्टपिंग ले लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे।

3,000 रन पूरे कर सकते हैं धोनी:-
-2004 में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने वाले धोनी 2007 में टीम इंडिया का कप्तान बना गए थे।
-वह (लगभग 9 साल) 2016 तक टीम इंडिया के कप्तान रहे। कप्तान के तौर पर धोनी ने 199 मैचों में 53.92 की औसत से 6,633 रन बनाए।
-खिलाड़ी के तौर पर वह अबतक 100 मैचों की 86 पारियों में 47.98 की औसत से 2,975 रन बना चुके हैं।
-बतौर खिलाड़ी 3000 रन पूरे करने से धोनी केवल 25 पीछे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
