For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाक क्रिकेटरों ने मैदान पर पहनी स्मार्ट वॉच, आईसीसीसी सख्त

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान के क्रिकेटर स्मार्ट वॉच पहनकर मैदान में उतरे थे। इन क्रिकेटरों की इस हरकत से आईसीसी काफी सख्त हो गया है। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि मैच के दौरान खिलाड़ी स्मार्ट घड़ी नहीं पहन सकते। आईसीसी ने शुक्रवार को मीडिया रिलीज के माध्यम से इसकी पुष्टि की। आईसीसी खिलाड़ी को मैदान पर किसी भी संचार के उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं देता और यह बात ड्रेसिंग रूम में भी लागू होती है। अधिकिारियों को विशेष उपकरण इस्तेमाल के लिए दिए जाते हैं, जिससे वे अपने साथियों के साथ बातचीत कर सकते हैं।

बता दें कि आईसीसी ने ये फैसला पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा स्मार्ट वॉट पहनने के एक दिन बाद लिया है। आईसीसी ये कदम फिक्सिंग से बचने के लिए उठा रहा है। आईसीसी ने पुष्टि की कि खिलाड़ी और मैच अधिकारियों के क्षेत्र (पीएमओए) दिशा निर्देशों के अंतर्गत मैदान में और पीएमओए के लिए बनाए गए क्षेत्र में 'स्मार्ट वॉच ' पहनने को अनुमति नहीं दी जाएगी।

आपको बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के दो खिलाड़ी असद शफीक और बाबर आजम स्मार्ट वॉच पहने नजर आए थे. जिसके बाद आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारी हरकत में आ गए। आईसीसी नियमों के मुताबिक मैच के दौरान किसी भी तरह के भ्रष्टाचार से निपटने के लिए खिलाड़ियों और मैच ऑफिशियल्स को अपने मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन में सक्षम उपकरण जमा कराने होते हैं. ऐसी सामग्रियां दिन के खेल के बाद उन्हें वापस मिल जाती हैं।

Story first published: Friday, May 25, 2018, 16:33 [IST]
Other articles published on May 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+