ग्रैंड स्लैम: पहले सेट में जीत के बाद रोजर फेडरर से मैच हारे सुमित नागल
नई दिल्ली। टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन की आज न्यूयॉर्क में शुरुआत हो गई है। आज भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का रोजर फेडरर के खिलाफ मैच चल रहा था। इस मैच के पहले सेट में सुमित ने फेडरर को हराकर बड़ी उम्मीद जगाई थी। पहले सेट में सुमित ने रोजर फेडरर को 6-4 से मात दे दी है, लेकिन इसके बाद मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए फेडरर ने लगातार तीनों सेट में सुमित को हराकर मैच अपने नाम कर लिया है। मैच का फाइनल स्कोर 6-4, 1-6, 2-6, 4-6 रहा। दिलचस्प बात यह है कि रोजर फेडरर 20 बार ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम कर चुके हैं, जबकि सुमित नागल का यह पहला ग्रैंड स्लैम मुकाबला था।
बता दें कि सुमित नागल हरियाणा के झज्जर जिले के जैतपुर के रहने वाले हैं, उनके परिवार में किसी को भी खेल में दिलचस्पी नहीं थी, उनके पिता सुरेश नागल को हालांकि कुछ हद तक टेनिस में रुचि था। सुमित के पिता ने ही उन्हें टेनिस खिलाड़ी बनाने के बारे में सोचा था। सुमित मह आठ वर्ष की उम्र से ही टेनिस खेल रहे हैं। 2010 में सुमित का चयन अपोलो टायर की टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में चयन हुआ, जिसके बाद दो साल तक वह महेश भूपति की अकादमी में ट्रेनिंग करते रहे। यही नहीं वह कनाडा, स्पेन, जर्मनी में भी ट्रेनिंग ले चुके हैं।
गौरतलब है कि 1998 के बाद यह पहला मौका है जब एक ग्रैंड स्लैम में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। सुमित नागल के अलावा प्रजनेश गुणेश्वर भी ग्रैंड स्लैम में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले लिएंडर पेस और महेश भूपति विंबलडन में एक साथ उतरे थे। सुमित नागल ने 2015 में जूनियर ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया था। उन्होंने वियतनाम के हाओंग लि के साथ मिलकर लड़के के वर्ग का युगल खिताब अपने नाम किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
