For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने की पुष्टि, चाहे कुछ भी हो जाए आगे भी जारी रहेगी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप

नई दिल्लीः ICC की क्रिकेट समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने पुष्टि की है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जारी रहने के लिए तैयार है। इस तरह की कई चिंताएं जताई गई थी कि इस महीने का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस प्रतियोगिता का अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है।

आईसीसी यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी पूर्ण सदस्य देशों के पास टेस्ट क्रिकेट को खेलने का कोई आधार बना रहे। यह चैम्पियनशिप एक ऐसी योजना है जो देशों को छह श्रृंखलाओं में (तीन घर पर और तीन बाहर) जुटाए गए अंक अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। अब अगला फाइनल मुकाबला 2023 में खेला जाएगा।

नवंबर में ICC के आने वाले मुख्य कार्यकारी ग्रेग बार्कले ने सवाल किया कि क्या प्रतियोगिता, जो दो बार होने में विफल रही, अपने उद्देश्य के लिए उपयुक्त थी। सात महीने बाद आईसीसी इस बात पर क्लियर है कि बड़े पैसे वाली टी 20 फ्रेंचाइजी के वर्चस्व वाले युग में टेस्ट क्रिकेट को जारी रखने के लिए प्रतियोगिता को आवश्यक रहना जरूरी है।

समिति के सदस्य ने कहा, 'प्रतियोगिता निश्चित रूप से जारी रहेगी। अगर इस महीने का फाइनल ही एकमात्र मुकाबला होतातो इससे क्या संदेश जाता?

'अगर टेस्ट को किसी तरह का संदर्भ देने के लिए कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है तो डर यह होगा कि कुछ देश पांच दिवसीय क्रिकेट खेलना बंद कर देंगे। टूर्नामेंट जारी रखने से वह डर दूर हो जाता है। इसे टेस्ट मैच क्रिकेट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।'

आईसीसी का रुख साफ है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप को आगे बनाए रखना जरूरी है भले ही इससे सीमित ओवरों के वर्ल्ड जैसा रेवेन्यू ना आए पर यह टेस्ट क्रिकेट को नया जीवन देने का सवाल है। आईसीसी जून के शुरू में हुई मीटिंग में जारी अपने वैश्विक टूर्नामेंटों की घोषणा में विश्व टेस्ट चैम्पिनशिप को जगह दे चुका है जिसमें 2025, 2027, 2031 में यह प्रतियोगिता होनी है। ताजा संस्करण भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून को होने वाले फाइनल मुकाबले के रूप में समाप्त होगा।

Story first published: Saturday, June 5, 2021, 8:42 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+