PKL 2019, Preview: 25वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स का मुकाबला तमिल थलाइवाज के साथ
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी सीजन नंबर 7 के 25वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स का मुकाबला तमिल थलाइवाज से होने जा रहा है। तमिल की टीम को पिछले मैच में पटना पाइरेट्स से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह टीम जीत के साथ अपनी गाड़ी पटरी पर लाना चाहेगी।
थलाइवाज की टीम की ओर से मनजीत छिल्लर ने 300 टैकल अंक लीग में जुटाए हैं और वे एक बार फिर से टीम की धुरी साबित हो सकते हैं। जबकि राहुल चौधरी 900 रेड अंक पूरे करने के साथ लीग में इतिहास रच चुके है। हालांकि अजय ठाकुर अब तक लय में नहीं नजर आए हैं।
वहीं हरियाणा की स्थिति भी बहुत खास नहीं है और पिछले मैच में उनको जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। टीम के अनुभवी डिफेंडर धर्मराज चेरालाथन ने लीग में 400 टैकल अंक जुटा लिए हैं और वे आगे अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध होंगे। लेकिन हरियाणा के लिए सीजन की सबसे बड़ी माथापच्ची उसके रेडर्स रहे हैं।
इस टीम ने 34 सफल, इतनी ही असफल और 51 खाली रेड लगाई हैं। ना ही टीम के डिफेंडर्स ने रेडर्स की खामियों को ढकने की कोशिश की है। हरियाणा को जहां 26 अंक ही टैकल से मिले हैं तो 46 असफल टैकल भी उनके नाम हैं।
यह मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। दोनों टीमों की शुरुआती 7 इस प्रकार हो सकती है-
तमिल थलाइवास: अजय ठाकुर (आर), राहुल चौधरी (आर), शबीर बापू (आर), मंजीत छिल्लर (ऑल-राउंडर), रण सिंह (ऑल-राउंडर), मोहित छिल्लर (डी), सागर (डी), हिमांशु (डी)
हरियाणा स्टीलर्स: नवीन (आर), सेल्वमनी के (आर), विकाश कंडोला (आर), परवीन (डी), विकास काले (डी), धर्मराज चेरलाथन (डी), कुलदीप सिंह (डी)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
