Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा मैच के दौरान पुलिस, सुरक्षा गार्डो में झड़प

दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप की सुरक्षा में लगे सुरक्षा गार्डों ने कथित रुप से वेतन में कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया है जिस पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी.

बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड वेतन में कटौती का विरोध कर रहे थे. डरबन के मोसेस माब्हिदा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के मैच के बाद सुरक्षा गार्डों ने कार पार्किंग में प्रदर्शन करना शुरु किया जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आसू गैस छोड़नी पड़ी.

सुरक्षा गार्डों का कहना है कि उन्हें प्रतिदिन क़रीब 25 डॉलर की राशि दी जाती है जबकि उनसे वादा किया गया था इससे अधिक पैसे देने का. रिपोर्टों के अनुसार झड़पों में एक महिला घायल हुई है जबकि दो लोग गिरफ़्तार किए गए हैं.

अभी तक यह साफ नहीं है कि कितने सुरक्षा गार्डों को उनके अनुबंधों के अनुसार वेतन दिया जा रहा है या नहीं. अभी तक दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप आयोजन समिति ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रुप से कोई बयान नहीं दिया है.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+