मिलिए उन क्रिकेटर्स से जिन्होंने कम उम्र में शादी करके करोड़ों लड़कियों का तोड़ा दिल
बैंगलुरू। आज चारों ओर पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर और विराट कोहली के क्लोन कहे जाने वाले क्रिकेटर अहमद शहजाद की शादी की बातें हो रही हैं क्योंकि जिस उम्र में लोगों का फोकस अपने करियर पर होता है उस उम्र में शहजाद ने शादी कर डाली। हालांकि शहजाद ने खुद कहा है कि खेल का उनकी शादी से कोई लेना-देना नहीं है और शादी से उनके क्रिकेट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
अगर रोमांटिक क्रिकेट फिल्म बनें तो टीम इंडिया के ये सितारे निभायेंगे अहम रोल
मालूम हो कि 23 साल के शहजाद की शादी बचपन की दोस्त सना मुराद से 19 सितंबर को हुई है, खबर है कि दोनों का प्रेम-विवाह है जिसे कि परिवार की रजामंदी के बाद ही अमल में लाया गया है।
जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट क्रिकेट स्टार?
वैसे कम उम्र में शादी करने वाले शहजाद मियां अकेले क्रिकेटर नहीं हैं, भारत-पाकिस्तान में ऐसे बहुत सारे क्रिकेटर हैं जिन्होंने कॉलेज जाने वाली उम्र में शादी कर डाली लेकिन यकीन मानिये शादी की वजह से उनके क्रिकेट पर कोई असर नहीं पड़ा। आईये आपको बताते हैं ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में...

सचिन तेंदुलकर-अंजलि तेंदुलकर
भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने मात्र 22 साल की उम्र में ही अपने से पांच साल बड़ी डॉ. अंजलि से शादी करके करोड़ों लड़कियों का दिल तोड़ दिया था। इस शादी से सचिन के करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा, बल्कि वो और चमक गया।

सौरव गांगुली-डोना गांगुली
क्रिकेट की दुनिया के सरताज रह चुके स्टार सौरव गांगुली ने भी अपनी बचपन की मित्र डोना से मात्र 24 साल में शादी की थी।

पार्थिव पटेल
विकेटकीपर पार्थिव पटेल भी मात्र 23 साल में दूल्हा बने थे।

उमेश यादव
भारतीय टीम के उभरते सितारे उमेश यादव ने भी मात्र 25 साल में तान्या से शादी की थी।

कपिल देव
पूर्व कप्तान कपिल देव की ने भी रोमी से मात्र 21 साल में शादी की थी।

वीरेन्द्र सहवाग
विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने भी 25 बरस में ही आरती संग सात फेरे लिये थे।

अहमद शहजाद
23 साल के शहजाद की शादी बचपन की दोस्त सना मुराद से 19 सितंबर को हुई है, खबर है कि दोनों का प्रेम-विवाह है जिसे कि परिवार की रजामंदी के बाद ही अमल में लाया गया है।

मिलिए क्रिकेट के उन सितारों से जिन्होंने लड़कियों को बनाया दिवाना..
मिलिए क्रिकेट के उन सितारों से जिन्होंने लड़कियों को बनाया दिवाना..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications