For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बांग्लादेश को 94 रनों से हराकर पाकिस्तान ने ली विश्व कप 2019 से विदाई

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने विश्व कप 2019 को जीत के साथ शानदार विदाई देते हुए अपने प्रशंसकों के लिए सांत्वना जीत हासिल की। अपने अंतिम लीग मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 94 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के 11-11 अंक हो गए थे लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई और पाकिस्तान को नंबर पांच पर रहकर अपना सफर समाप्त करना पड़ा। इस मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को जीत के लिए 315 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए यह टीम 221 रन ही बनाकर आउट हो गई।

बांग्लादेशी पारी के 6 विकेट आउट करने वाले शाहीन अफरीदी मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 9.1 ओवर में 35 रन देकर 6 विकेट लिए। यह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार चौथी जीत थी। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए। पाकिस्तान के इस स्कोर में सबसे बड़ी भूमिका इमाम उल हक के अलावा आजम की रही। आजम ने जहां 98 गेंदों पर 96 रन बनाए तो वहीं इमाम उल हक ने 100 गेंदों पर 100 रनों का योगदान दिया।

1
43686

बांग्लादेश जहां इस मैच से पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है तो वहीं पाकिस्तान के लिए भी यह एक औपचारिकताओं सरीखा ही मैच साबित हुआ। इस मैच में चमत्कारिक तरीके से ही जीतकर पाकिस्तानी टीम अपना रन-रेट सुधार सकती थी जो कि संभव नहीं हो सका। पाकिस्तान को इस मैच में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को केवल 6 रनों पर आउट करने की लेकिन जाहिर है यह काम पाक टीम नहीं कर सकती थी और हुआ भी यही। इसी के साथ पाकिस्तान इस विश्व कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली अंतिम टीम बन गई।

बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी इस मैच में 5 विकेट मिले। हालांकि वे रन गति पर कोई अंकुश नहीं लगा सके। वहीं शाकिब अल हसन ने इस मैच में भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना जारी रखा। उन्होंने 64 रनों की पारी खेली। यह बांग्लादेश का भी अंतिम लीग मैच था। इस टीम ने नंबर 7 पर रहकर अपना विश्व कप सफर समाप्त किया।

Story first published: Friday, July 5, 2019, 23:39 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+