For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019 : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच के प्लेइंग-11 में किन-किन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है और कौन बाहर बैठेगा।

नई दिल्ली : टीम इंडिया 5 जून को सॉउथैंप्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 का पहला मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम ने दो वर्ल्ड कप के मेगा इवेंट से पहले दो वार्मअप मुकाबले खेले जिसमें टीम की कुछ कमियां और कुछ खामी दिखी। क्रिकेट पंडित और विश्लेषक इस बात पर अपना माथा पच्ची कर रहे हैं कि आखिर विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में किसे जगह मिलेगी और कौन बाहर बैठेगा। अगर टीम इंडिया के वार्मअप मैच का आकलन किया जाए तो नंबर-4 की समस्या सुलझती दिखी वहीं गेंदबाजी आक्रमण में भी कोहली एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। Mykhel Hindi प्रेडिक्शन टीम की ओर से हम आपको बता रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच के एकादश में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है और कौन बाहर बैठेगा।

ऐसी होगी विराट की 'तिकड़ी'

ऐसी होगी विराट की 'तिकड़ी'

बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच में मिली जीत के बाद रोहित और धवन के आउट होने के तरीके के बाद उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे लेकिन विराट इस बात से बिल्कुल चिंतित नहीं हैं उन्होंने कहा कि "रोहित और शिखर ICC इवेंट के बड़े खिलाड़ी हैं और वो मैच आते ही पिक कर लेंगे, कभी-कभी वार्मअप मैचों में क्रिकेट की अधिकता की वजह से भी खिलाड़ी मोटिवेट नहीं हो पाते हैं ", कोहली के इस बयान से यह तय है की शिखर धवन और रोहित टीम के ओपनर होंगे वहीं कप्तान कोहली अपनी फेवरेट पोजीशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे। कोहली ने पिछले चार सालों में सबसे अधिक रन नंबर-3 पर बनाए हैं इसलिए टीम मैनजेमेंट भी शायद ही उनकी जगह से कोई छेड़छाड़ करे।

वर्ल्ड कप 2019 : दो वार्मअप मैच से टीम इंडिया को मिली 3 'बड़ी खुशखबरी'

नंबर-4 पर खेलेंगे राहुल

नंबर-4 पर खेलेंगे राहुल

पिछले चार सालों से नंबर-4 भले ही भारतीय टीम के लिए सिरदर्द साबित हो रहा हो लेकिन लोकेश राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी शतकीय पारी से इस स्पॉट के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। कोहली ने भी पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकेश की तारीफ करते हुए कहा कि "इस मैच का सबसे बड़ा पॉजिटिव लोकेश राहुल के बनाए रन हैं" विजय शंकर अभी भी पूरी तरह न तो फिट दिख रहे थे न ही उन्होंने दोनों वार्मअप मैच में कोई करिश्मा किया जिससे वो अपनी दावेदारी पेश कर सकें। दिग्गजों की राय में विजय शंकर को शायद ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका मिले।

नंबर-5,6 और 7 पर किसे मिलेगी कमान

नंबर-5,6 और 7 पर किसे मिलेगी कमान

बतौर विकेट कीपर धोनी भारतीय टीम की पहली पसंद हैं और ओपनिंग मैच में शायद ही दिनेश कार्तिक को मौका मिले। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ कार्डिफ की हरी घास वाली पिच पर जिस तरह बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़ा उसके बाद कार्तिक का बेंच पर बैठना तय है। धोनी नंबर-5 के सबसे प्रबल दावेदार हैं और उनकी जगह शायद ही किसी को मिले। नंबर-6 पर हार्दिक पांड्या अपना आईपीएल फॉर्म, विश्व कप में भी जारी रखना चाहेंगे वहीं जडेजा ने भी एक गेंदबाज ऑल राउंडर के तौर पर पहले मैच के लिए टीम में जगह बना ली है।

कोहली लेंगे बड़ा फैसला

कोहली लेंगे बड़ा फैसला

टीम इंडिया इंग्लैंड की पिचों पर दोनों वार्मअप मैच में 6 गेंदबाजों की थ्योरी को आजमाते दिखी और इंग्लैंड की पिच और कंडीशन को देखते हुए विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं जिसकी झलक बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच में दिखी थी। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने नई गेंद बुमराह और शमी की जोड़ी को थमाया था यानी भुवनेश्वर टीम मैनेजमेंट की थिंक टैंक में नई गेंद से गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं बैठ रहे हैं। भुवी हाल में अपनी लाइन-लेंथ और स्पीड एवम एक्यूरेसी को लेकर संघर्ष करते दिखे हैं इसलिए इन्हें ड्रॉप किया जा सकता है। भुवी की गेंदबाजी में अब स्विंग भी देखने को नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से इनका पत्ता कटना तय है। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। कुलदीप और चहल की जोड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच में बढ़िया प्रदर्शन किया था। ओवरकास्ट कंडीशन को देखते हुए इन दोनों गेंदबाज को टीम में शामिल किया जा सकता है।

ऐसी होगी संभावित टीम : रोहित शर्मा,शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल

विश्व कप 2019 : इन 5 बल्लेबाजों की विस्फोटक पारी से तय होगा नया विश्व चैंपियन

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 11:42 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+