वर्ल्ड कप 2019 : कितनी गंभीर है भुवनेश्वर की चोट, विराट ने दिया बड़ा UPDATE
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए एक तरफा मुकाबले में टीम इंडिया को जहां जीत की खुशखबरी मिली वहीं एक दुखद खबर भी सामने आई। स्विंग के किंग कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार मैच के महज पांचवें और अपने स्पेल के तीसरे ओवर में हैमस्ट्रिंग (बाएं पैर में मांसपेशी का खिंचाव) के शिकार हो गए। भारतीय टीम ने विश्व कप में अब तक तीन मैच खेल हैं और उनके दो अहम खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जहां अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर की वजह से शिखर धवन टीम से दो सप्ताह के लिए बाहर हैं वहीं भुवी का चोटिल होना भारतीय टीम को एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। विराट कोहली ने मैच खत्म होने के बाद बताया कि आखिर भुवनेश्वर कुमार की चोट कितनी गंभीर है और वो कब तक ठीक हो पाएगी।

कितनी गंभीर है भुवी की चोट
टीम के कप्तान विराट कोहली से जब संजय मांजरेकर ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में भुवनेश्वर कुमार की हैमस्ट्रिंग पर सवाल पूछा तो विराट बहुत चिंतित नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि " भुवी की चोट niggle (मांसपेशी का खिंचाव) है, यह बॉलिंग फूटमार्क पर फिसलने की वजह से हुआ है। अभी देखने से यह बहुत गंभीर नहीं लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि वो एक से दो गेम में रिकवर हो सकते हैं। अधिक से अधिक उन्हें ठीक होन में 3 गेम का वक्त लग सकता है।" आपको बता दें इस हैमस्ट्रिंग की वजह से भुवनेश्वर कुमार महज अपने स्पेल की 16 गेंद फेंक पाए थे और मैच के दौरान मैदान से बाहर जाने के बाद दुबारा मैदान पर नहीं लौटे, हालांकि BCCI ने अभी उनकी चोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।
READ MORE : धोनी के 'नागपुर वाले मंत्र' से विजय ने वर्ल्ड कप की पहली ही गेंद पर रच दिया इतिहास

विराट ने बताया भुवी कितने अहम
टीम के कप्तान विराट ने भुवनेश्वर की चोट पर बात करते हुए कहा कि" वह हमारे लिए बहुत अहम हैं इसलिए उम्मीद करता हूँ कि वो जल्द ही रिकवर हो जाएंगे। हमारे पास अभी मोहम्मद शमी हैं जो मैच खेलने के लिए बिल्कुल तैयार बैठे हैं। इसलिए यह हमारे लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय नहीं है। यहां तक कि भुवी को भी ऐसा नहीं लगता है कि उनकी चोट बहुत गंभीर है। समय के साथ वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। भुवनेश्वर ने अब तक खेले तीन मैचों में 5 विकेट झटके हैं। भुवी डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

धवन भी हैं चोटिल
टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ODI में 12 गेंदों में महज 8 रन बनाकर आउट हुए धवन ने ओवल के मैदान पर धमाकेदार पारी खेली और 109 गेंदों में 117 रन ठोक दिए। इस पारी के दौरान उन्हें चोट लगी थी। टीम इंडिया की पारी के दौरान धवन को पैट कमिंस की एक उछाल भरी गेंद बाएं अंगूठे पर लगी और वो दर्द से कराहते देखे गए। टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहात पलक झपकते ही मैदान पर थे और उपचार के बाद उन्होंने शतक जड़ दिया था। धवन भी टीम इंडिया से दो सप्ताह के लिए बाहर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
