नई दिल्ली। सेमीफाइनल में अभी तक जिस तरह से आस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया है उसे देखकर भारतीयों के पसीने छूट गये हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर सात समंदर दूर चाणक्य 2 नाम की मछली को लगता है कि भारत ही आज का मैच जीतेगा।
मालूम हो कि भारत के चेन्नई में एक चाणक्य 2 नाम की मछली है जिसने पहले सेमीफाइनल में भविष्यवाणी की थी कि न्यूजीलैंड ही जीतेगी तो वहीं दूसरी ओर उसने सेमीफाइनल 2 के लिए भारत को विनर घोषित किया है।
यहां आपको बता दें कि इससे पहले के सभी क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में चाणक्य 2 नाम की इस मछली ने जिस टीम की भविष्यवाणी की उसी टीम ने जीत हासिल की। फिलहाल जिस तरह से कंगारू मैदान में माही की सेना की पिटाई कर रहे हैं उसे देखकर तो चाणक्य 2 मछली की कथनी पर शक पैदा हो रहा है लेकिन क्रिकेट ऐसा गेम हैं जहां संभवाना की कोई जगह नहीं देखते हैं कि चाणक्य 2 फिश की भविष्यवाणी सही होती है या नहीं।