For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका के खिलाफ 'हिटमैन' रोहित तोड़ सकते हैं ये 3 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

जानिए रोहित शनिवार को हेडिंग्ले में होने वाले मैच में कौन-कौन से बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं या फिर तोड़ सकते हैं।

नई दिल्ली : विश्व कप 2019 में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने रन और रिकॉर्ड दोनों की बारिश कर दी है। 6 जुलाई को हेडिंग्ले में होने वाले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ रोहित तीन बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अपने जीवन के प्राइम फॉर्म से गुजर रहे रोहित ने मौजूदा वर्ल्ड कप में 4 शतक के साथ कुल 544 रन बनाए हैं। जानिए रोहित शनिवार को हेडिंग्ले में होने वाले मैच में कौन-कौन से बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं या फिर तोड़ सकते हैं।

संगकारा के रिकॉर्ड पर होगी नजर

संगकारा के रिकॉर्ड पर होगी नजर

रोहित शर्मा ने मौजूदा विश्व कप में 90.66 की औसत और 96.96 के स्ट्राइक रेट से मौजूदा विश्व कप में कुल 544 रन बनाए हैं। रोहित ने अपनी पारियों में 4 शतक और एक अर्धशतक लगाया है। विश्व कप में 42वें लीग मुकाबले के बाद रोहित सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर शामिल हैं। रोहित के नाम विश्व कप में कुल 5 शतक हैं लेकिन विश्व कप के एक संस्करण में रोहित के पास कुमार संगकारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर है। संगकारा ने 2015 वर्ल्ड कप में 7 पारियों में 4 शतक जड़े थे। रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक के साथ ही उनकी बराबरी कर ली थी।

READ MORE : वर्ल्ड कप में अलग-अलग बल्ले से क्यों खेल रहे हैं धोनी, हुआ बड़ा खुलासा

सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर ग्रहण

सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर ग्रहण

हिटमैन को कप्तान कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों की शतकीय पारी के बाद ODI क्रिकेट का बेस्ट बल्लेबाज बताया था। अब रोहित की नजर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने पर भी होगी। सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 673 रन बनाए थे और यह किसी भी खिलाड़ी का वर्ल्ड कप के एक संस्करण में बनाया सर्वाधिक रन है। रोहित, श्रीलंका के खिलाफ 'डैडी डबल' (150 से अधिक रन) सेंचुरी से तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे। रोहित ने सबसे कम 15 पारियों में 5 वर्ल्ड कप शतक जड़ दिया है और उनका औसत 90.66 का है। 500 या इससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संगकारा ने 108.20 की औसत से रन बनाए थे।

खतरे में तेंदुलकर का लीग रिकॉर्ड

खतरे में तेंदुलकर का लीग रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर के 2003 विश्व कप का एक और रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर है। सचिन ने 2003 विश्व कप के 9 लीग मुकाबलों में कुल 586 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ 45 रन बनाते ही रोहित किसी भी वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित ऐसा करते ही मैथ्यू हेडन का भी लीग स्टेज में 580 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हालांकि इस सूची में अभी कई खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर है।

वर्ल्ड कप शतक के 'पंच' लगाने का मौका

वर्ल्ड कप शतक के 'पंच' लगाने का मौका

रोहित ने ODI में सर्वाधिक 264 रनों की पारी श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में खेली थी। उन्होंने यह पारी साल 2014 में खेली थी। रोहित ने ODI में श्रीलंका के खिलाफ पिछले तीन पचासा को शतक में कंवर्ट किया है। उन्होंने यह तीन शतक अपनी पिछली 6 पारियों में खेली है। रोहित ने वर्ल्ड कप 2019 में 7 पारियों में चार शतक लगाए हैं अगर वो श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी एक संस्करण में 5 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड होगा।

VIDEO: जब शमी की खराब फील्डिंग पर भड़के विराट, बोले- 'सो रहा है वहां पर'

Story first published: Friday, July 5, 2019, 17:55 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+