
विराट आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ
टीम इंडिया ने विश्व कप में खेले चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और 7 अंकों (NRR+1.029) के साथ चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम के पास अपने बेंच स्ट्रेंथ को जांचने का इससे बेहतर मौका शायद ही मिले इसलिए अफगान टीम के खिलाफ विराट नए कॉम्बिनेशन को आजमाना चाहेंगे। नंबर-4 पर पाकिस्तान के खिलाफ ड्रीम डेब्यू करने वाले विजय शंकर को पैर के अंगूठे में चोट लगी है इसलिए टीम मैनजेमेंट शायद अभी उन्हें आराम देना चाहेगी। वैसे जसप्रीत बुमराह ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में यह स्पष्ट कर दिया था कि वो ठीक हैं और उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है।
READ MORE : इंग्लैंड के खिलाफ ऑरेंज जर्सी पहनेगी टीम इंडिया, जानिए क्या है वजह

फुल नेट सेशन में दिखे पंत
ऋषभ पंत को शिखर धवन की चोट के बाद आखिरकार वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने का सौभाग्य मिल गया। इंग्लैंड जाने के बाद वह सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हो गए हैं और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। विराट कोहली उन्हें "चैंप" बुलाते हैं और उन्होंने ऋषभ के साथ घूमते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की जो सोशल पर वायरल हो रही है। इससे पहले टीम इंडिया के नेट सेशन में पंत टीम के साथ फुल रिहर्सल करते दिखे और नेट में लंबे समय तक प्रैक्टिस भी करते दिखे। उनकी तस्वीर से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें टीम में नंबर-4 पर विजय की जगह मिल सकती है।

शमी होंगे विकल्प
टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में एक बड़ा झटका लगा था जब भुवनेश्वर कुमार हैमस्ट्रिंग की वजह से चोटिल हो गए थे। भुवी की जगह मोहम्मद शमी भारतीय टीम के प्लेइंग लिए एक ऑटोमैटिक विकल्प हैं और उनका टीम में शामिल होना भी तय माना जा रहा है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद ही बता दिया था कि वह भुवनेश्वर की चोट से बहुत चिंतिति नहीं हैं और शमी एक बेहतर विकल्प हैं। जसप्रीत बुमराह ने भी प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कहा है कि "वह पहले भी शमी के साथ गेंदबाजी कर चुके हैं इसलिए उन्हें पार्टनर बदलने से कोई दिक्कत नहीं है और वह टीम की ओर से अपना बेस्ट देना चाहेंगे"।
ऐसी हो सकती है संभावित टीम : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी
READ MORE : ऑस्ट्रेलिया की 5वीं जीत के बाद ऐसी है विश्व कप की Points Table


Click it and Unblock the Notifications
