For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : चोट के बावजूद मैदान में टीम के साथ क्या करते दिखे शिखर धवन

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले और चोटिल होने के बाद शिखर धवन की पहली तस्वीर और वीडियो सामने आई है।

नई दिल्ली : इंग्लैंड और वेल्स में चल रहे वर्ल्ड कप 2019 से टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस के लिए बुधवार को एक बेहद ही अच्छी खबर आई है। टीम इंडिया के बैटिंग कोच संजय बांगर ने मैच से पहले आयोजित प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "हम धवन की चोट को मॉनिटर कर रहे हैं, उन्हें रिकवर होने में 10-12 दिन का वक्त लग सकता है, टीम मैनेजमेंट उनकी मदद करेगा "। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले और चोटिल होने के बाद शिखर धवन की पहली तस्वीर और वीडियो सामने आई है। धवन की चोट गंभीर नहीं है इसलिए वो टीम के साथ रिदम में रहना चाहते हैं जिसका उन्हें मनोवैज्ञानिक लाभ मिल सके।

नॉटिंघम में मैदान में दिखे 'गब्बर'

नॉटिंघम में मैदान में दिखे 'गब्बर'

टीम इंडिया अपने विश्व कप सफर का तीसरा मैच इंग्लैंड के नॉटिंघम शहर में खेलेगी। शिखर टीम के साथ यहां पहुंचे हैं और प्रैक्टिस सेशन के दौरान वो भारतीय टीम के साथ मैदान पर देखे गए। धवन जैसा कि वो खुद कहते हैं हमेशा मुस्कुराते रहते हैं, चोटिल होने के बावजूद वो इस वीडियो में हंसते हुए देखे जा सकते हैं। उनके अंगूठे की स्कैन रिपोर्ट में हेयरलाइन फ्रैक्चर है जिसे ठीक होने में एक हफ्ते का वक्त लग सकता है। चोटिल धवन टीम के साथ मैदान पर दोनों पॉकेट में हाथ रखकर चहलकदमी करते दिखे और अगले ही पल उन्होंने अपनी ओर आती गेंद को दाएं हाथ से उठाकर फेंक दिया लेकिन अपना बायां हाथ हूडीज की जेब में छुपाए रखा।

READ MORE : शिखर धवन की चोट पर आया पॉजिटिव अपडेट, जानिए कब तक होंगे फिट

कैसी होगी टीम

कैसी होगी टीम

शिखर धवन को वर्ल्ड कप के मैच में (9 जून को) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए चोट लगी थी। टीम इंडिया नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में अपना तीसरा वर्ल्ड कप मुकाबला खेलेगी और धवन के चोटिल होने के बाद टीम कॉम्बिनेशन सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है। टीम कॉम्बिनेशन और खासकर नंबर-4 से जुड़े पर पूछे गए सवाल के जवाब में बैटिंग कोच संजय बांगर ने कहा कि " विजय शंकर एक विकल्प हैं और जब जरूरत होगी तो ऋषभ पंत बतौर बैकअप मैनचेस्टर में टीम के लिए उपलब्ध होंगे"।

वर्ल्ड कप 2019 : धवन की चोट के बाद ये चार खलाड़ी हैं नंबर-4 के दावेदार, किसे मिलेगी जगह

धवन के धमाकेदार आंकड़े

धवन,टीम इंडिया के बड़े मैच और टूर्नामेंट के खिलाड़ी हैं। उनका चोटिल हो जाना भारतीय टीम को एक ऐसा झटका है जिसकी भरपाई शायद थोड़ी मुश्किल दिख रही है। धवन ने वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी में खेले कुल 20 मुकाबलों में 1638 रन बनाए हैं। इन रनों को बनाने के दौरान टीम इंडिया के 'गब्बर' ने 6 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। धवन का इस दौरान औसत 65.15 और स्ट्राइक रेट 98.25 का रहा है। वर्ल्ड कप के 10 मैचों में धवन ने 53.70 की औसत और 94.21 की औसत से 537 रन बनाए हैं। रोहित और धवन की जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथे सबसे रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ी हैं। रोहित-धवन की जोड़ी ने 103 पारियों में 45.89 की औसत से 4681 रन बनाए हैं।

यहां देखें VIDEO

https://twitter.com/ANI/status/1138777506658562048

Story first published: Wednesday, June 12, 2019, 19:01 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+