For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस 'भारतीय गेंदबाज' के 'गुरूमंत्र' से टीम इंडिया को पटखनी देगा बांग्लादेश?

यह गेंदबाज अब टीम इंडिया को 2 जुलाई को होने वाल मुकाबले में 'विराट की सेना' को पटखनी देने की तैयारी में जुटा है।

नई दिल्ली : बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में अफगानिस्तान को 62 रनों से हरा दिया। बांग्लादेश इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल की दावेदारी की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। बांग्लादेश को अपने दो बचे मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। बंगाल टाइगर्स की इस टीम ने पिछले दो-तीन सालों में सबसे बढ़िया क्रिकेट खेला है। बांग्लादेश की जीत में शाकिब ने 5 विकेट और पचासा जड़ हरफनमौला प्रदर्शन किया। बांग्लादेश की स्पिन गेंदबाजी को जिस शख्स ने एक नई चमक दी है वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय गेंदबाज है। यह गेंदबाज अब टीम इंडिया को 2 जुलाई को होने वाल मुकाबले में 'विराट की सेना' को पटखनी देने की तैयारी में जुटा है। जानिए कौन है ये शख्स जो बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भारतीय टीम को हराने का 'गुरूमंत्र' दे रहा है।

जोशी दे रहे हैं मंत्र

जोशी दे रहे हैं मंत्र

भारत-बांग्लादेश के बीच मैच भारत-पाक के बीच मैच की तरह रोमांचक होता है। इसकी दो वजह है, पहली बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ियों का जुनून और दूसरा उनके जज्बाती फैंस। 02 जुलाई को मुकाबला जोरदार होगा और इसकी तैयारी में न सिर्फ बांग्लादेश के खिलाड़ी बल्कि उनके स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी भिड़ गए हैं। सुनील जोशी टीम इंडिया के वही खिलाड़ी हैं जो अपनी गैर परंपरागत गेंदबाजी एक्शन (बॉक्स काटते हुए गेंदबाजी) के लिए मशहूर हुए थे। अब इन्होंने बांग्लादेश की टीम को बताया है कि क्या है टीम इंडिया की कमजोरी और उन्हें कैसे टारगेट किया जा सकता है।

READ MORE : वर्ल्ड कप 2019 : 8 टीमें 4 जगह, क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा 'गणित'

 क्या है जोशी का 'गुरूमंत्र'?

क्या है जोशी का 'गुरूमंत्र'?

भारतीय टीम के लिए 15 टेस्ट और 69 ODI खेलने वाले जोशी ने बताया कि "हर टीम की अपनी मजबूती और कमजोरी होती है। मैं ने भारतीय टीम को बहुत नजदीक से देखा है और उनके साथ खेला भी है। हम जानते हैं कि उन्हें कहां गेंदबाजी करनी है और कैसे भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया जा सकता है। हमें चहल और कुलदीप के खिलाफ भी हमले करने की रणनीति बनानी होगी। हमारे बल्लेबाज भी स्पिन बेहतर खेलते हैं और उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इसका नमूना दिखाया।"

अफगानिस्तान की जीत पर क्या बोले जोशी

अफगानिस्तान की जीत पर क्या बोले जोशी

जोशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद इस मैच के हीरो रहे शाकिब अल हसन की जमकर तारीफ की और कहा कि "उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले बहुत मेहनत की है। 6-7 किलो तक वजन घटाया है। इससे पहले भी हमने कई मौकों पर दिखाया है कि हमने एक टीम के तौर पर बेहतर क्रिकेट खेला है। हम आयरलैंड में भी जीते, हमने विंडीज को भी घर और बाहर हराया, टीम इंडिया को भी पिछले तीन साल में तीन बार करीबी फाइट दी है।"

READ MORE- 1983 World Cup : जब वर्ल्ड कप जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में दूध पीने लगे थे कपिल देव

Story first published: Tuesday, June 25, 2019, 18:13 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+