जीत के बाद अश्लीलता पर उतरे अभद्र पाकिस्तानी खिलाड़ी
नई दिल्ली। खेल में जीत और हार दोनों होती है लेकिन जीत के बाद भी अगर आपका आचरण ऐसा हो कि लोग आपकी जीत से शर्मिंदा हो जाए तो यह खेल की शर्मिंदगी है। दरअसल शनिवार को हीरो चैंपियंस हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत को 3-4 से मात दे दी। लेकिन इसके बाद जो हरकत पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने की उसने पूरे खेल को शर्मिंदा कर दिया।
भारत की हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी जीत के नशे में कुछ यूं चूर हुए कि उन्होंने सारी मर्यादाओं को ताक पर रख दिया। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मैदान में ही टीशर्ट उतारक मैदान में गंदे इशारे करने लगे। यही नहीं पाकिस्तानी खिलड़ियों ने भारतीय मीडिया और दर्शकों की ओर गंदे इशारे करके न सिर्फ खेल को बल्कि अपने देश की इज्जत तार-तार कर दी।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इस जाहिलाना और सड़कछाप व्यवहार के बाद टूर्नामेंट के अधिकारियों को बीच में आना पड़ा साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इस व्यवहार पर चेतावनी भी दी। यही नहीं पाकिस्तान के कोच शहनाज शेख तक को मैदान पर आकर खिलाड़ियों को फटकार लगानी पड़ी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
