Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी 2019: मेजबान दिल्ली ने दर्ज की यूपी योद्धा पर आसान जीत

नई दिल्ली: नवीन कुमार एक बार फिर घरेलू टीम दबंग दिल्ली के लिए स्टार साबित। दिल्ली ने अपने होम लेग में रविवार को दूसरे VIVO प्रो कबड्डी लीग मैच में यूपी योध्दा को 36-27 से हरा दिया है।

19-वर्षीय रेडर ने सुपर 10 (16 अंक) हासिल किया, ये कारनामा उन्होंने लगातार सातवीं बार इस सीजन में किया है जिसकी बदौलत दबंगों की टीम ने एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की और घर पर अपनी 100% जीत रिकॉर्ड की लय बरकरार रखी। इस जीत के साथ ही वे सीजन 7 अंक तालिका में सबसे ऊपर भी आ गए हैं।

मेराज शेख को दबंग दिल्ली के लिए शुरुआती 7 में जगह मिली। यूपी की टीम ने शुरुआती मिनटों में 4-0 की बढ़त बना ली, क्योंकि मोनू गोयत ने रेड के साथ प्रभावित किया। लेकिन घरेलू टीम के नवीन एक्सप्रेस 'कुमार' की छापेमारी की क्षमताओं ने कमाल दिखाते हुए 9 वें मिनट में आशु सिंह और अमित को बाहर करते हुए मैच को 6-6 से बराबर कर दिया।

नवीन कुमार एक बार फिर से सुर्खियों में थे, क्योंकि हाफ टाइम में दो मिनट बाकी रहते हुए उन्होंने योध्दा पर मैच का पहला ऑल-आउट लागू किया। दिल्ली की टीम के पक्ष में 15-11 के साथ पहला हॉफ समाप्त हुआ। दिल्ली के लिए नवीन कुमार, और यूपी के लिए मोनू गोयत, भिवानी (हरियाणा) केने अपनी तरफ से मैट पर शानदार खेल दिखाया, लेकिन दिल्ली के रवींद्र पहल और विशाल पांडे द्वारा दिल्ली के डिफेंस को थोड़ा बेहतर साबित कर दिया।

पहल ने अपने और टीम के सीजन के पहले हाई 5 के साथ मैच पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश की लेकिन यह खेल दिल्ली के युवा रेडर-इन-चीफ का था। सीजन 7 में नवीन की रेड अब 100 अंकों के निशान को पार कर चुकी हैं। मैच समाप्त होने से चार मिनट पहले रिशंक की चार ही अंकों की रेड ने मैच में कुछ रोचकता पैदा करने की कोशिश की लेकिन नवीन ने यहां सुनिश्चित किया कि मैच में कोई उलटफेर होना उनके रहते मुश्किल है।

Story first published: Monday, August 26, 2019, 0:05 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+