Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 के लिए चुने गए 16 अंपायर, IPL में विवाद खड़ा करने वाला भी है शामिल

नई दिल्ली। आईपीएल के खत्म होते ही आईसीसी विश्व कप का तड़का लगने वाला है। हर 4 साल बाद आने वाले इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड में किया जाएगा। इसमें 10 टीमें भाग लेंगी और सभी टीमों ने अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ आईसीसी ने 16 अंपायर और 6 मैच रेफरी के नाम भी तय कर लिए गए हैं। इनमें वो अंपायर भी शामिल है जिसके कारण आईपीएल के एक मैच के कारण खूब विवाद हुआ था।

जी हां, विश्व कप में भारत के एस. राव का नाम भी शामिल है। यह वही अंपायर हैं जिन्हों लसिथ मलिंगा की नो-बाॅल पर ध्यान नहीं दिया था जिस कारण राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली आग-बबूला हो गए थे। कोहली ने उनकी अंपायरिंग पर भी सवाल उठाए थे। टूर्नामेंट में होने वाले कुल 48 मैचों के मैच रेफरी जो घोषित हुए हैं उनके नाम क्रिस ब्रॉड, डेविड बून, एंडी पायक्रॉफ्ट, जेफ क्रो, रंजन मदुगल, रिची रिचर्डसन का नाम शामिल है।

वहीं जो 16 मैदानी अंपायर हैं उनके नाम इस प्रकार हैं-
अलीम डार, कुमार धर्मसेना, एम. इरासमस, क्रिस गफाने, इयान गोल्ड, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, नाइजल लॉन्ग, ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड, सुंदरम रवि, पॉल रीफेल, रॉड टकर, जोएल विल्सन, माइकल गफ, रुचिरा पल्लियागुरुगे और पॉल विल्स ।

ओपनिंग मैच में कुमार धर्मसेना ऑन-फील्ड अंपायरों में से एक होंगे, जबकि पॉल रीफेल थर्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। सबसे अनुभवी मैच रेफरी मदुगल अपने छठे विश्व कप में भाग लेंगे, जबकि ब्रॉड और क्रो के लिए चौथा विश्व कप होगा।डार अपने पांचवें विश्व कप में अंपायरिंग करेंगे। गोल्ड के लिए चौथा और आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने टूर्नामेंट के बाद संन्यास की घोषणा की है।

IPL 2019: शेन वॉटसन ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला

Story first published: Friday, April 26, 2019, 15:59 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+