Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया के कोच चयन को BCCI से मिली हरी झंडी, अगस्त में इस दिन होगा इंटरव्यू

Team India to get its New Coach by the End of August | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में अगली बड़ी कवायद निश्चित रूप से टीम इंडिया के नए हेड कोच की नियुक्ति को लेकर जारी है। सीओए ने इसके लिए कपिल देव की अध्यक्षता में नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) गठित कर दी थी जिसमे बाकी दो सदस्य शांता रंगास्वामी और अंशुमान गायकवाड़ हैं। माना जा रहा था कोच की नियुक्ति जल्द ही होगी लेकिन इसी बीच सीएसी के ऊपर भी हितों के टकराव जैसे मामले चलने शुरू हो गए और कोच पद के लिए तय समय पर नियुक्ति को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी। अब बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक पुष्टी कर दी गई है कि कोच का चयन कब होगा।

बीसीसीआई की कानूनी टीम ने सीएसी को अगस्त के मध्य तक टीम इंडिया का नया हेड कोच चुनने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस बात की जानकारी सीओए ने सोमवार को दी। इस दौरान राय ने बताया कि उन्होंने सीएसी द्वारा जारी घोषणापत्र की जांच की है और यह सही है। बता दें कि सीएसी को यह घोषणापत्र हितों के टकराव मामले पर देने के लिए कहा गया था। राय ने साथ ही यह भी बताया कि कोच पद के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू अगस्त के मध्य तक होगा। इसमे सीएसी का फैसला ही अंतिम होगा और फिर कोच की नियुक्ति की जाएगी।

इसके साथ ही राय ने यह भी बताया बीसीसीआई के 22 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के लिए तैयारियां सही तरह से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि 26 राज्य संघ पूरी तरह से लोढ़ा समिति की सिफारिशों का पालन कर रहे हैं और उन्होंने राज्य इकाइयों के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। राय ने यह जानकारी तब दी है जब सीओए ने आठ अगस्त को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले राजधानी में बैठक की।

Story first published: Tuesday, August 6, 2019, 12:01 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+