जूनियर हाकी में भारत की बादशाहत बरकरार
हैदराबाद,18 जुलाईः गत चैंपियन भारत ने अपना लाजवाब प्रदर्शन जारी रखते हुए दक्षिण कोरिया को आज यहां संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 3.2 से पराजित कर जूनियर एशिया कप हाकी टूर्नामेंट का खिताब जीतने के साथ अपनी बादशाहत बरकरार रखी।
दोनों टीमें निर्धारित समय तक 2-2 से बराबर थी। 58 वें मिनट तक भारत 0.2 से पीछे चल रहा था। लेकिन मनदीप सिंह ने 59 वें मिनट और दिवाकर राम ने 61 वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। ड्रैगफ्लिकर दिवाकर ने अतिरिक्त समय में गोल्डन गोलकर टीम को 3.2 से जीत दिला दी।
भारत के जूनियर खिलाड़ियों ने इस खिताबी सफलता से पूरे देश को एक बार फिर झूमने का मौका दे दिया। सीनियर टीम के पेइचिंग ओलंपिक के लिए क्वालीफाई न कर पाने और भारतीय हाकी महासंघ (आईएचएफ) को लेकर चली उठापटक से भारतीय हाकी पर जो अंधकार छाया हुआ था वह इस शानदार सफलता के साथ काफी हद तक दूर हो गया है।
जूनियर खिलाड़ियों ने अपना खिताब बरकरार रखते हुए भारत को एशिया में सीनियर के बाद अब जूनियर चैंपियन भी बना दिया। भारतीय सीनियर टीम ने गत वर्ष चेन्नई में दक्षिण कोरिया को 7.2 के बड़े अंतर से पराजित कर एशिया कप जीता था।
भारतीय हाकी के लिए आज का दिन बेहद खुशनुमा रहा। भारत को न केवल 2010 के विश्वकप की मेजबानी सौंप दी गई बल्कि उसके जूनियर खिलाड़ियों ने एशिया कप जीतकर भारत का गौरव बढा दिया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications