Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीवी सिंधु की विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत पर क्या बोलीं उनकी मां

नई दिल्ली: भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने अपनी कट्टर प्रतिद्वंदी और जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर इतिहास रच दिया। सिंधु ने यह पदक अपनी मां को समर्पित किया है। खास बात यह है कि सिंधु का मां का इसी दिन (25 अगस्त) को जन्मदिन भी था। सिंधु को इस जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने बधाई दी है। इसी बीच जब सिंधु की मां पी विजया ने भी इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सिंधु की मां ने दी ये प्रतिक्रिया-

सिंधु की मां ने दी ये प्रतिक्रिया-

स्विट्जरलैंड के बासेल से जैसे ही यह खुशखबरी सामने आई तो पी विजया ने कहा- "हमें गोल्ड मेडल का ही इंतज़ार था। उसने (सिंधु) इसके लिए कड़ी मेहनत की थी।" इस जीत से अभिभूत विजया ने आगे कहा- "हम बहुत खुश है।" इस मैच के दौरान सिंधु का परिवार अपने टीवी सेट से चिपका रहा। आपको बता दें कि इस मैच में सिंधु पूरी तरह से अपनी टॉप फार्म में दिखाई दीं और इस महामुकाबले को उन्होंने सबसे एकतरफा विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप फाइनल मैच बनाते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी के सामने जीत के लिए महज 36 मिनट का समय लिया।

मैच जीतने के बाद क्या बोलीं सिंधु-

बता दें कि यह सिंधु का लगातार तीसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल था। इससे पहले के दो फाइनल मैचों में 2017 में उनको ओकुहारा ने और 2018 में कैरोलिना मैरिन ने हराया था। सिंधु ने मैच के बाद अपनी जीत पर कहा- पिछली बार मैं फाइनल मैचों में हार गई थी। इसलिए इस बार जीतना मेरे लिए अहम था। मैं बहुत खुश हूं। मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। ये मेरे लिए काफी मायने रखते हैं। वे हर मैच में मेरे लिए साथ रहे।

Ashes: फिर चला बेन स्टोक्स का मैजिक, इंग्लैंड को मिली तीसरे टेस्ट में ऐतिहासिक जीत

मां को समर्पित किया पदक-

मां को समर्पित किया पदक-

सिंधु ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पिछले दो संस्करणों में लगातार दो सिल्वर मेडल जीतने के अलावा दो कांस्य भी जीते हैं। मैच जीतने के बाद सिंधु ने कहा, "यह पदक मैंने अपनी मां को समर्पित किया है। आज उनका जन्मदिन है। मेरे कोच पुलेला गोपीचंद और मेरे सहयोगी स्टाफ का बहुत बड़ा शुक्रिया।" इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की दुनिया की नंबर 3 खिलाड़ी चेन यू फी को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियन में 21-7, 21-14 से हराया था। जबकि ओकुहारा ने थाईलैंड की रतनचोक इनटन को 17-21, 21-18, 21-15 से हराया।

Story first published: Sunday, August 25, 2019, 22:58 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+