Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चोटिल शंकर की जगह टीम में शामिल हुए मयंक अग्रवाल, ICC ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम अपने मुख्य खिलाड़ियों की चोट से लगातार जूझ रही है। पहले शिखर धवन और अब विजय शंकर की चोटों ने उनको पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने कहा था कि शंकर के अंगूठे में मामूली दिक्कत है लेकिन बाद में इसी चोट के चलते उनको विश्व कप से बाहर होना पड़ा है। टीम इंडिया ने शंकर के स्थान पर मयंक अग्रवाल को टीम में लेने के लिए आईसीसी से सिफारिश की थी।

आईसीसी ने इस सिफारिश को मंजूरी देते हुए मयंक अग्रवाल के नाम पर अपनी मोहर लगा दी है। आपको बता दें कि टीम में शिखर धवन के स्थान पर पंत को लिया गया था। ऐसे में अग्रवाल दूसरे इस तरह के खिलाड़ी होंगे जिसको टीम में साइड एंट्री मिली है। आईसीसी ने मयंक के नाम की पुष्टी करते हुए बताया, 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद इस बात को पुष्टी करती है कि आईसीसी पुरुष विश्व कप 2019 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने विजय शंकर के रिप्लेसमेंट पर मयंक अग्रवाल को लेने की मंजूरी दे दी है।'

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रत्येक टीम के लिए किसी खिलाड़ी को शामिल करने से पहले इवेंट टेक्निकल समिति से मंजूरी लेना जरूरी होता है। इस कमेटी में आईसीसी के अन्य सदस्यों के साथ हर्षा भोगले और कुमार संगकारा जैसी चर्चित हस्तियां भी शामिल हैं। ये दोनों स्वतंत्र प्रतिनिधि की भूमिका निभाते हैं।

हैरानी भरी बात यह है कि मयंक ने अभी तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन बावजूद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल होने का माैका मिल गया है। बता दें कि रविवार को विजय शंकर की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत 31 रन से हार गया था। अब फिर मंगलवार को टीम इंडिया उसी मैदान पर बांग्लादेश से भिड़ेगी। भारत 7 मैचों में 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

Story first published: Monday, July 1, 2019, 20:44 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+