नई दिल्ली। क्रिकेट में टेस्ट प्रारूप को रोमांचक बनाने के लिये आईसीसी ने पिछले साल अगस्त में एशेज सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। हालांकि मौजूदा समय में कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में तमाम खेल आयोजन या तो रद्द हो गये हैं या स्थगित हो चुके हैं। इसके चलते इस टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत होने वीली सीरीज पर भी काफी असर पड़ा है जिसका फाइनल जून 2021 में लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना तय हुआ है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते अब इसके क्रिकेट कैलेंडर और शेड्यूल पर भी फर्क पड़ा है क्योंकि कोरोनावायरस के कारण कई सीरीज स्थगित कर दी गई हैं।
और पढ़ें: इरफान पठान की चोट से भारतीय टीम को मिले 2 खतरनाक गेंदबाज, जानें क्या है किस्सा
इसको देखते हुए आईसीसी अपने कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित करने पर विचार सकती है। इस मुद्दे पर बात करते हुए आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा कि कोरोनावायरस का टेस्ट चैंपियनशिप पर क्या असर पड़ेगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर कार्यक्रम में बदलाव करने की जरूरत पड़ी तो ऐसी स्थिति में विकल्पों को देखा जा रहा है।
अधिकारी ने कहा, 'हम टूर्नामेंट्स की रणनीति का काम जारी रखे हुए हैं। लेकिन हम काम को जारी रखने की रणनीति भी बना रहे हैं जो हमें इस समय के बदलते माहौल में मदद करेगी। इसमें इस महामारी के कारण हम उन सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जो हमारे सामने हैं। अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।'
और पढ़ें: धोनी के अंदर क्रिकेट बाकी, खेल सकते हैं टी20 विश्व कप- मोहम्मद कैफ
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि इसके लिए टीम प्रयास की जरूरत है वो सिर्फ आईसीसी से नहीं बल्कि सभी सदस्यों से।
अधिकारी ने कहा, 'सबसे पहले सभी को अपने आंतिरक मुद्दों पर काम करना होगा। जब तक सभी लोग मिलकर काम नहीं करते तब तक कुछ भी हल नहीं हो सकता, इसमें सभी बोर्ड शामिल हैं। यह महामारी निश्चित तौर पर आईसीसी और उनके नेतृत्व की परीक्षा लेगी।'