नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी की आईसीसी ने बड़ा फैसला लिया है, उसने चार दिवसीय टेस्ट को ट्रायल आधार पर मंजूरी दे दी और इसकी शुरूआत दक्षिण अफ्रीका तथा जिंबाब्वे के बीच 26 दिसंबर से शुरू हो रहे 'बाक्सिंग डे' टेस्ट से होगी। अपने बैठक के बाद आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि मेंबर देश 2019 वर्ल्ड कप तक प्रयोग के तौर पर द्विपक्षीय चार दिवसीय टेस्ट खेल सकते हैं। हमारा प्रयास टेस्ट मैच को कोई नए ढांचे में ढालने का का है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर पूरी चर्चा में यह स्पष्ट है कि हमें दूसरे विकल्प और नए प्रयोग तलाशने होंगे ताकि टेस्ट क्रिकेट का भविष्य लंबा हो और ये उसी दिशा में बढ़ाया गया कदम है। पहला चार दिवसीय टेस्ट दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे के बीच खेला जाएगा। यह डे-नाइट टेस्ट मैच होगा जिसमें पिंक बॉल का प्रयोग होगा।
ये भी होगा बदलाव
आईसीसी 2019 और 2020 में नौ टीमों की टेस्ट और 13 टीमों की वनडे लीग शुरू करेगी। टेस्ट सीरीज लीग में नौ टीमें दो साल में छह सीरीज खेलेंगी, जिनमें तीन अपनी धरती पर और तीन बाहर होंगी। आईसीसी की ऑकलैंड में हुई बैठक में इसे स्वीकृति दे गई। सभी को न्यूनतम दो और अधिकतम पांच टेस्ट खेलने होंगे। जबकि ओडीआई लीग टूर्नामेंट 2020-21 में शुरू होगा, जोकि दो वर्ष तक चलकर 2023 के विश्व कप से पहले खत्म हो जाएगा। इसके बाद यह टूर्नामेंट हर तीन वर्ष के बाद होगा।