For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका की ICC ने बढ़ाई मुश्किल

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे वनडे मैच में वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका को मात देकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद श्रीलंका की टीम पर स्लो ओवर रेट की वजह से आईसीसी ने टीम पर जुर्माना लगाया है। आईसीसी के एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्ड्सन ने श्रीलंका की टीम 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। यानि टीम के हर खिलाड़ी की मैच फीस से 20 फीसदी की राशि काट ली जाएगी। दरअसल श्रीलंका की टीम तीसरे वनडे में तय समय के भीतर अपने 50 ओवर पूरे नहीं कर पाई, जिसके चलते आईसीसी ने टीम पर जुर्माना लगाया है।

श्रीलंका के कप्तान ने इस सजा को स्वीकार कर लिया है, लिहाजा इस मामले में आधिकारिक सुनवाई नहीं होगी। श्रीलंका के टीम के ऑल राउंडर दनुशा गुनतिलके को आईसीसी के लेवल 1 कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने की वजह से फटकार भी मिली है। दरअसल बल्लेबाज के आउट होने के बाद उसके खिलाफ गलत भाषा और गुस्सा दिखाने की वजह से गुनतिलके को आईसीसी की ओर से फटकार मिली है। हालांकि 24 महीने में यह उनकी पहली गलती है, लिहाजा उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

बता दें कि मैच के दौरान 35वें ओवर में जब वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन आउट हुए तो गुनातिलके ने उनके खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। खुद गुनातिलके ने अपनी गलती को स्वीकार किया है, लिहाजा इस मामले में आधिकारिक सुनवाई नहीं होगी। मैदान में अंपायर जोएल विल्सन और लेस्ली रीफर और थर्ड अंपायर ग्रेगरी ब्रेथवेट और फोर्थ अंपायर निगेल डगिड ने गुनातिलके के खिलाफ चार्ज लगाए थे। जिसके बाद गुनातिलके के खिलाफ एक डिमेरिट अंक जुड़ गए हैं।

Story first published: Tuesday, March 16, 2021, 11:40 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+