सबसे अहम बात ये है कि आईसीसी ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग शुरू करने के फैसले से पहले इस साल सदस्य देशों के बीच सभी टी20 मैचों को इंटरनेशनल दर्जा प्रदान किया था। एसोसिएट सदस्यों में स्कॉटलैंड सबसे ऊपर 11वें स्थान पर जबकि थाईलैंड 12वें स्थान पर काबिज है। इस रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम 277 अंको के साथ तीसरे और वेस्टइंडीज की टीम 259 अंको के साथ चौथे स्थान पर काबिज है जबकि भारत 10 अंको के साथ पांचवे पायदान पर है।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि रैंकिंग से ज्यादा देशों को नियमित तौर पर खेलने की प्रेरणा मिलेगी और टीमों को पता चलेगा कि वे किस स्थान पर हैं। खिलाड़ी आईसीसी रैंकिंग में काफी दिलचस्पी लेते हैं क्योंकि इससे पता चलता है कि टीमें और खिलाड़ी किस स्थान पर काबिज हैं। ऐसे में निश्चित तौर पर यह एक सराहनीय कदम है।