Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित शर्मा ने खरीदा 30 करोड़ का फ्लैट

नई दिल्ली (ब्यूरो) कभी मुंबई के मेहनतकश लोगों के इलाके बोरिविली में रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा अब मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में रहेंगे। उन्होंने 30 करोड़ रुपये में फोर बैड रूम का फ्लैट खरीदा है।

इसकी बालकनी से आप अरब सागर के अनंत विस्तार से देख सकते हैं। रोहित शर्मा ने आहूजा टावर्स में ये प्लैट 29 वीं फ्लोर पर लिया है। ये आवासीय इमारत 53 फ्लोर की है।

इन दिनों श्रीलंका में

रोहित शर्मा इन दिनों भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर हैं। उन्हें पिछले साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक स्कोर करने का रिकार्ड उनके नाम ही दर्ज है।

उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में ईडन गार्डन में 264 रनों की पारी खेली थी। एक दिवसीय मैचों दो दोहरे शतक ठोकने वाले वे इकलौते खिलाड़ी हैं। इक्नोमिक टाइम्स ने रोहित शर्मा के इतने महंगे फ्लैट को लेने संबंधी खबर आज छापी है।

नीलेकणी ने भी लिया महंगा फ्लैट

बता दें कि मुंबई में हाल के समय में कोटक बैंक के प्रमुख उदय कोटक ने 55 करोड़ रुपये का फ्लैट लिया। इंफोसिस के संस्थापकों में से एक नंदन नीलेकणी ने वर्ली में 22 करोड़ रुपये का फ्लैट लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+