oi-Amit Kumar
लाहौर। पाकिस्तान में एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट लौट रहा है। वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के बीच आज पहला टी-20 मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। जहां पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में वर्ल्ड इलेवन को हरा दिया। इस मुकाबले से पहले खिलाड़ियों की सुरक्षा किसी विदेशी राष्ट्रपति की तरह की गई थी। वहीं फैंस के बीच जश्न जैसा माहौल रहा। पाकिस्तान को उम्मीद है वर्ल्ड इलेवन से सफल दौरे के बाद विदेशी टीमें भी यहां का दौरा करेंगी।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड इलेवन की टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। आपको बता दें कि वर्ल्ड इलेवन की टीम की अगुवाई दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसी कर रहे हैं। गौरतलब है कि मार्च 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद किसी टीम का यह अधिकारिक दौरा है।
Cricket Match in Pakistan- पढ़ें PAKvWXI का Live अपडेटः-
- 10:50PM- पाकिस्तान ने वर्ल्ड इलेवन को 20 रनों से हराकर जीता पहला टी20 मैच
- 10:48PM- वर्ल्ड इलेवन का सातवां विकेट गिरा, 17 रन बनाकर परेरा रन आउट
- 10:21PM- वर्ल्ड इलेवन का पांचवा विकेट गिरा, मिलर स्टंप आउट
- 10:15PM- वर्ल्ड इलेवन का चौथा विकेट गिरा, टिम पेन 25 रन बनाकर आउट
- 10:10PM- वर्ल्ड इलेवन का तीसरा विकेट गिरा, डुप्लेसिस 29 रन बनाकर आउट। सादाब खान ने लिया विकेट।
- 9:57PM- वर्ल्ड इलेवन का स्कोर 9 ओवर के बाद 61/1
- 9:55PM- वर्ल्ड इलेवन की धीमी बैटिंग, दो बल्लेबाज आउट
- 9:45PM- वर्ल्ड इलेवन का दूसरा विकेट गिरा, हाशिम अमला 26 रन बनाकर रईस का शिकार बने।
- 9:30PM- वर्ल्ड इलेवन को लगा पहला झटका, तमीम 18 रन बनाकर आउट
- 9:06PM- पाकिस्तान ने वर्ल्ड इलेवन को जीत के लिए दिया 198 रनों का लक्ष्य
- 9:01PM- पाकिस्तान का 5वां विकेट गिरा, मलिक 20 गेंदों में 38 रन बनाकर हुए परेरा का शिकार
- 8:54PM- पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा, 4 रन बनाकर कप्तान सरफराज आउट, परेरा ने लिया विकेट।
- 8:40PM- पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका, 86 रन बनाकर बाबर आजम आउट, इमरान ताहिर ने लिया विकेट।
- 8:34PM- पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, 39 रन बनाकर शहजाद आउट
- 8:13PM- 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 85/1
- 8:12PM- बाबर आजम की ताबड़तोड़ फिफ्टी, पाकिस्तान का स्कोर 100 के करीब
- 7:33PM- पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा, लगातार दो गेंदों पर चौके जड़ने के बाद जमान 8 रन बनाकर आउट। पहले ही ओवर में मोर्केल ने लिया विकेट।
- 7:05PM- पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि वे भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टॉस हारने के बाद उन्होंने कहा कि- हम घर में खेलने को लेकर काफी खुश हैं। हमारी टीम में मौजूद 8 खिलाड़ी पहली बार अपनी धरती पर खेलेंगे।
- 7:01PM- वर्ल्ड इलेवन के कप्तान डुप्लेसी ने जीता टॉस, पहले गेंदबादी का फैसला
- पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अहमद शहजाद, फखड़ जमान, बाबर आज़म, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान/कीपर), इमाद वासिम, फहीम अशरफ, शदाब खान, सोहेल खान, हसन अली, रुमान रायस।
- वर्ल्ड इलेवन (प्लेइंग इलेवन): तामीम इकबाल, हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, ग्रांट इलियट, थिसारा परेरा, टिम पेन (कीपर), बेन कटिंग, डैरेन सैमी, मॉर्न मॉर्केल, इमरान ताहिर।
कहां देखें मैच
तीनों मैचों का लाइव प्रसारण डीस्पोर्ट (DSPORT) पर होगा। लेकिन ये मैच लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
कब-कब हैं मैच
पहला मैच: मंगलवार, 12 सितंबर, शाम 7:30 बजे
दूसरा मैच: बुधवार, 13 सितंबर, शाम 7:30 बजे
तीसरा मैच: शुक्रवार, 15 सितंबर, शाम 7:30 बजे
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, September 12, 2017, 17:09 [IST]
Other articles published on
Sep 12, 2017