मैदान पर किया पंगा तो आईसीसी लगायेगा वॉट
दुबई | आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने मंगलवार को कहा कि संदिग्ध ऐक्शन से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों और मैदान पर उदंड होने वाले क्रिकेटरों पर आईसीसी विश्वकप में कड़ी निगरानी करेगा और जो लोग इसमें दोषी होंगे उन्हें कड़ी सजा मिलेगी इसलिए अब विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे आक्रामक खिलाड़ियों पर लोगों की कड़ी नजरें होंगी जो कि बात-बात पर फील्ड पर कड़ा रियेक्शन देते हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में आईसीसी ने कई शीर्ष गेंदबाजों को संदिग्ध ऐक्शन के लिए रिपोर्ट की है और निलंबित भी किया है, जिनमें पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सईद अजमल और मोहम्मद हफीज शामिल हैं।
मोहम्मद हफीज का हो सकता है पत्ता साफ
रिचर्डसन ने कहा, "हमने ऐसे गेंदबाजों की पहचान करने में अच्छी प्रगति की है और उन्हें जांच के लिए भेजा है। साथ ही जरूरी होने पर हमने ऐसे गेंदबाजों को ऐक्शन में सुधार लाने तक के लिए निलंबित भी किया है।"
मैदान पर किया पंगा तो आईसीसी लगायेगा वॉट
पिछले कुछ महीनों में संदिग्ध गेंदबाजी के लिए आईसीसी से निलंबित होने वाले गेंदबाजों में श्रीलंका के सचित्र सेनानायके, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन भी शामिल हैं। हालांकि दोनों ही गेंदबाजों ने अपने ऐक्शन में सुधार कर दिसंबर में आईसीसी का मूल्यांकन पास कर लिया। आईसीसी के इस कड़े नियम के कारण अब क्रिकेट की फील्ड पर क्रिकेटरों को भावावेश में कदम उठाने और एक-दूसरे से टिका-टिप्पणी से बचना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
