खामोश बल्ले से भी क्रिस गेल ने बना दिया विंडीज के लिए ये नायाब रिकॉर्ड
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल कैरेबियाई धरती पर भारत के खिलाफ अपनी अंतिम ODI सीरीज खेल रहे हैं। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण काफी प्रभावित हुआ और जिसका असर टॉस से लेकर पूरी वेस्टइंडीज पारी तक देखने को मिला। इस दौरान कई बार खेल रोकना पड़ा। अततः यह मैच बिना किसी नतीजे के रद्द घोषित करना पड़ा। जब बारिश के कारण आखिरी बार खेल रोका गया तब तक वेस्टइंडीज का स्कोर 13 ओवर में 54 रन था। इस दौरान इविन लुईस 36 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद थे जबकि विकेटकीपर शाई होप 6 रन बनाकर खेल रहे थे।

वेस्टइंडीज का नायाब 'यूनिवर्सल बॉस'
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था क्रिस गेल को भारत ने सस्ते में आउट करके बड़ी सफलता भी हासिल कर ली। गेल शुरू से संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले 31 गेंदों पर 4 रनों की पारी खेली। गेल भले ही इस मैच में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन उन्होंने एक बेहतरीन और गौरवशाली रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ब्रायन लारा को पछाड़ा-
यह गेल का 296वां ODI मैच था। इसी के साथ क्रिस गेल वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा ODI मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गेल ने पूर्व दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। लारा ने वेस्टइंडीज के लिए 295 ODI मैच खेले थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिवनारायण चंद्रपाल का नाम आता है जिन्होंने 268 ODI मैच खेले। मजेदार बात यह है कि ये तीनों ही महान खिलाड़ी बाए हाथ के बल्लेबाज हैं।
G T-20: युवराज सिंह की टीम ने मैच खेलने से किया इनकार, ये रही वजह

बारिश के चलते मैच हुआ रद्द
यह मैच वेस्टइंडीज के प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में हो रहा था। इस मैच में टॉस भी देर से शुरू हुआ लेकिन बाद के खेल के दौरान बारिश लगातार बीच-बीच में खलल डालने का काम करती रही। इसके चलते कई बार खेल के ओवर घटाए गए। एक समय स्थिति यह आ गई कि खेल 20-20 ओवर का होने की उम्मीद की जाने लगी। लेकिन तब तक बारिश ने मैदान को काफी नुकसान पहुंचा दिया था जिसको समय रहते ठीक करना मुमकिन नहीं था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
