लगता है घर पहुंचकर काफी खुश हैं धोनी, मिसेज के ट्वीट से तो यही लगता है
रांची। घर हर किसी को ही प्रिय होता है और शायद इसलिए लोग कहीं भी रहे आराम के लिए अपने घर ही खोजते हैं अब वो चाहे सेलिब्रेटी हों या मशहूर खिलाड़ी, हर किसी को सकून अपने घर के बिस्तर पर ही मिलता है।इसलिए शायद भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी रावत धोनी जब अपने घर पहुंची तो उन्होंने ट्विट करके अपना सकून शो किया।
सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहने वाली मिसेज धोनी ने ट्विट किया है..Finally Home !
Finally Home !
— Sakshi Singh Dhoni (@SaakshiSRawat) May 25, 2015 गौरतलब है कि धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को ईडन गार्डन में फाइनल मैच हार गई। उसे मुंबई इंडियंस ने 41 रनों से हरा दिया। आईपीएल के खत्म होने के बाद अब धोनी को अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर जाना है। ऐसे में धोनी के पास बहुत कम वक्त है अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का, इसलिए ही शायद वो इन दिनों अपने घर में पैक हैं। आपको बता दें कि आईपीएल से ठीक पहले धोनी विश्वकप दौरे से वापस आये थे, ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी जीवा के साथ भी ज्यादा वक्त नहीं बिताया है।
साक्षी धोनी ने ट्विट पर नन्ही बेबी की भी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है #BabyZiva travelling around India !
#BabyZiva travelling around India ! pic.twitter.com/309XiYWWFi
— Sakshi Singh Dhoni (@SaakshiSRawat) May 2, 2015 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
