Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पेस मशीन डेल स्टेन को विराट कोहली ने दी हैप्पी रिटायरमेंट की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके अपने लाखों फैंस को भावुक कर दिया है। इस चैंपियन गेंदबाज की फिटनेस पिछले कुछ सालों से उनका साथ देती नजर नहीं आ रही थी। लंबे समय से चोटिल चल रहे डेल स्टेन विश्व कप से भी बाहर गए थे। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में14 साल देने वाले स्टेन ने ने टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान 93 टेस्ट में उनका औसत 22.95 रहा। स्टेन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2004 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ इसी साल फरवरी में खेला था। स्टेन वनडे और टी-20 फॉर्मेट में खेलते रहेंगे।

स्टेन के इस संन्यास पर क्रिकेट के तमाम दिग्गजों ने एकराय पर माना है कि डेल स्टेन सही मायनों में एक चैंपियन टेस्ट गेंदबाज थे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी स्टेन के संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोहली ने अपने स्टेन को खेल का वास्ताविक चैंपियन बताया है। उन्होंने साथ ही स्टेन को हैप्पी रिटायरमेंट की शुभकामनाएं देते हुए पेस मशीन करार दिया है।

जबकि बीसीसीआई ने लिखा है कि प्रोटियाज पेसर ने आज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हमने आपके साथ मुकाबला का आनंद उठाया। गो वेल।

बता दें कि स्टेन को रविवार को ही दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के 'स्ट्रीटवाइस अवार्ड' से नवाजा गया था। स्टेन ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को भेजे खत में लिखा, 'आज मैं क्रिकेट के उस फॉर्मेट से अलग हो रहा हूं जिससे सबसे ज्यादा प्यार किया। मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट खेल का बेहतरीन वर्जन है। आपकी मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर परीक्षा लेता है। दोबारा टेस्ट न खेल पाने के बारे में सोचकर ही बुरा लगता है, लेकिन कभी न खेल पाना ज्यादा दर्दभरा है। इसलिए मैं वनडे व टी20 पर ध्यान दूंगा।'

Story first published: Tuesday, August 6, 2019, 12:10 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+