जन्मदिन की बधाई देने में ICC से हुई बड़ी चूक तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कही ये बात

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज एंड्रयू हॉल बुधवार को 44 साल के हो गए। इस माैके पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लेकिन ट्विटर पर एंड्रयू को बधाई देते समय आईसीसी से एक बड़ी चूक हो गई जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उस गलती पर मजे लेना शुरू कर दिए। दरअसल, आईसीसी ने एंड्रयू की तस्वीर पोस्ट करनी थी लेकिन गलती से उनके पूर्व टीम के साथी चार्ल लैंगवेल्ट की तस्वीर पोस्ट कर दी।

आईसीसी ने चार्ल लैंगवेल्ट की तस्वीर सांझा कर दी और उसमें एंड्रयू हॉल की उपलब्धियों का जिक्र कर दिया। आईसीसी को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत ट्वीट हटा दिया लेकिन उसका स्क्रीनशाॅट वायरल हो गया। संयोग की बात यह रही कि चार्ल लैंगवेल्ट बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए गेंदबाजी कोच हैं। ऐसे में जब बांग्लादेश बोर्ड की इस पोस्ट पर नजर पड़ी तो उन्होंने आईसीसी को जवाब देते हुए कहा कि यही हमारे बॉलिंग कोच चार्ल लैंगवेल्ट हैं। एंड्रयू हॉल को जन्मदिन की शुभकामनाएं! '

बता दें कि एंड्रयू हॉल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 111 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 143 विकेट लिए और 1600 से अधिक रन बनाए हैं। जबकि चार्ल ने 88 इंटरनेशनल मैचों में 134 विकेट दर्ज किए हैं। इन दोनों के चेहरे एक दूसरे से मिलते जुलते हैं जिस चक्कर में आईसीसी भी धोखा खा गया। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डैनियल विटोरी को स्पिन गेंदबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है जबकि लैंगवेल्टको नए तेज गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। विटोरी का अनुबंध अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी 20 विश्व कप तक है।

Read more about: icc bangladesh cricket team
Story first published: Thursday, August 1, 2019, 14:56 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+