
COVID-19 रिप्लेसमेंट:
टीमों को टेस्ट मैच के दौरान COVID-19 के लक्षण प्रदर्शित करने वाले खिलाड़ियों को बदलने की अनुमति होगी। इसके लिए मैच रेफरी लाइक-फॉर-रिप्लेसमेंट (जैसा खिलाड़ी वैसा रिप्लेसमेंट) को मंजूरी देगा।
'आज के समय में मैं टिक नहीं पता'- राहुल द्रविड़ ने इसके पीछे बताई ये वजह
हालांकि, COVID-19 रिप्लेसमेंट ODI और T20I में लागू नहीं होगा।

गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध:
खिलाड़ियों को गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई खिलाड़ी गेंद से लार लगाता है, तो उसकी टीम को चेतावनी मिलेगी।
एक टीम को प्रति पारी दो चेतावनी तक जारी की जा सकती है लेकिन गेंद पर लार के बार-बार इस्तेमाल से बल्लेबाजी पक्ष को 5 रन दे दिए जाएंगे। जब भी लार को गेंद पर लगाया जाता है, तो अंपायरों ये निर्देश देंगे कि अगली गेंद फेंकने से पहले उसको साफ किया जाए।

गैर-तटस्थ अंपायर और अतिरिक्त DRS रिव्यू-
तटस्थ मैच अधिकारियों को नियुक्त करने की आवश्यकता को अंतरराष्ट्रीय यात्रा की वर्तमान तार्किक चुनौतियों के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया जाएगा।
CEC ने एक मैच की प्रत्येक पारी में प्रत्येक टीम के लिए अतिरिक्त असफल DRS रिव्यू की भी पुष्टि की है, यह ध्यान में रखते हुए कि कई बार ड्यूटी पर कम अनुभवी अंपायर हो सकते हैं। इससे टेस्ट के लिए प्रत्येक टीम के लिए पारी में असफल अपील की संख्या तीन हो जाएगी और व्हाइट-बॉल फॉर्मेट के लिए दो हो जाएगी।
|
अतिरिक्त लोगो की अनुमति:
इस बीच, सीईसी ने अगले 12 महीनों के लिए परिधान लोगो पर नियमों में छूट को भी मंजूरी दे दी है।
एक लोगो, जो आकार में 32 वर्ग इंच से अधिक नहीं होगा, वो नियमों के अनुसार अनुमत तीन अन्य लोगो के अलावा टेस्ट मैच शर्ट और स्वेटर की चेस्ट पर रखा जा सकता है। अभी तक, वनडे और टी 20 आई में केवल चेस्ट पर लोगो की अनुमति है।


Click it and Unblock the Notifications
