Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच रेफरी ने आईसीसी को दी पुणे की पिच की रिपोर्ट, बीसीसीआई को देना होगा जवाब

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच के मजह तीन दिन के भीतर खत्म हो जाने के बाद पिच को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। तीन दिन में चालीस विकेट गिरने पर पूर्व खिलाड़ी तो पिच की आलोचना कर रहे हैं, मैच रैफरी ने भी पिच को खराब कहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बताया कि पुणे टेस्ट के मैच रैफरी क्रिस ब्रोड ने पिच को 'poor' कहा है। आईसीसी ने इस पर 14 दिन के भीतर बीसीसीआई से जवाब देने को कहा है।

आईसीसी के पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के क्लोज तीन के मुताबिक ब्रोड ने आईसीसी को पिच के बारे में रिपोर्ट दी है। बीसीसीआई के जवाब को आईसीसी के जनरल मैनेजर ज्यॉफ एलारडाइस रिव्यू करेंगे। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इस समय भारत के दौरे पर है। दौरे का पहला मैच 23 फरवरी से पुणे में खेला गया, जिसे तीन दिन में ही ऑस्ट्रलिया ने 333 रन से जीत लिया। तीन दिन से भी कम समय में दोनों टीमों के सभी 40 विकेट मैच में गिरे।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 260 रन का स्कोर बनाया था। भारत ने अपनी पहली पारी में 105 रन बनाए थे। भारत के लिए सिर्फ लोकेश राहुल ही हाफ सेंचुरी बना पाए थे। पहली पारी में भारत ने अपने आखिरी सात विकेट महज 11 रन के भीतर खो दिए थे। अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीवन स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत 285 रन का स्कोर बनाया। दूसरी पारी में 441 के जवाब में भारत की टीम 107 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में भी ओकीफ ने छह विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया की जीत का रास्ता बनाया। तीसरे दिन तीसरे सत्र के शुरुआत में ही मैच का नतीजा आ गया। ओकीफ ने मैच में 12 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने।
पढ़ें- 85 साल में टीम इंडिया ने किया सबसे खराब प्रदर्शन

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+