FIFA: चिली की चुनौती के लिए तैयार ब्राजील के महारथी
फर्स्ट प्री-क्वाटर फाइनल की जंग-
विश्वकप का पहला प्री-क्वाटर फाइनल मुकाबला मेजबान ब्राजील और चिली के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे होगा। इस भिड़ंत पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी रहेंगी, क्योंकि चिली ने गत विजेता स्पेन को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया था।
पढ़ें- साइना अंदर, सिधू बाहर
आंकड़ों के लिहाज से मेजबान ब्राजील का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों बीच अब तक 68 मैच खेले गए हैं जिनमें ब्राजील ने 48 और चिली ने 7 मैच जीते हैं जबकि 13 मैच ड्रा हुए हैं।
दूसरा प्री-क्वाटर फाइनल मुकाबला उरुग्वे और कोलंबिया के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलंबिया पहली बार विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचना चाहेगा। हालांकि अब मुकाबला पहले से ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है व खेलप्रमियों की सांसें हर एक 'किक' पर थमने लगी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
