ट्विटर पर आते ही छा गए सचिन
उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी लगाई हैं. इनमें से एक में वो फ़िल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के साथ नज़र आ रहे हैं. सचिन लिखते हैं,''असली एसआरटी ट्विटर पर आ गया है और सबसे पहले मैं अपने उन साथियों को शुभकामनाएँ देना चाहता हूँ जो वेस्टइंडीज़ में हैं.''
हाल में प्रतिष्ठित पत्रिका 'टाइम" ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में सचिन तेंदुलकर को शामिल किया था. पत्रिका के 25 'नायकों" की सूची में सचिन तेंदुलकर 13वें स्थान पर हैं.
तेंदुलकर के विषय में प्रसिद्ध लेखक दीपक चोपड़ा ने लिखा है,''क्रिकेट के इतिहास में केवल एक ही खिलाड़ी ऐसा है जिसने एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया है और वे हैं सचिन तेंदुलकर. इस महान खिलाड़ी के दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसक हैं.''
1989 में पाकिस्तान के खिलाफ़ टेस्ट मैच से अपनी शुरुआत करने वाले सचिन ने 42 शतक बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 45 शतक लगाए हैं और वो 17 हज़ार से अधिक रन बना चुके हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
