Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के अभिनव ने स्‍वर्ण पदक जीता

बीजिंग, 11 अगस्‍त: बीजिंग ओलंपिक में पहले दो दिन खराब प्रदर्शनन के बाद तीसरे दिन आखिर भारतीय शूटर ने बाजी मार ही ली। भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने चीन के जु किनान को पछाड़ते हुए 10 एम एयर राइफल में स्‍वर्ण पदक जीतकर अपने देश का गौरव बढ़ाया है। ]

अभिनव ने 700.5 अंक हांसिल करते हुए स्‍वर्ण जीता। 10एम एयर राइफल में चीन के जू किनान ने 699.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता। किनान ने एथेंस ओलंपिक में स्‍वर्ण जीता था।

वहीं कांस्‍य पदक पर फिनलैंड के हेन्‍री हैक्किनेन ने कब्‍जा किया। अभिनव के इस पदक के साथ भारत ने बीजिंग ओलंपिक में पदकों का खाता खोल दिया है। उनकी इस उपलब्धि की खबर आते ही भारतीय खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।

अभिनव ने इस पदक को जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के खाते में यह पहला व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक है। इससे पहले करीब 28 साल पहले भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में स्‍वर्ण पदक जीता था।

उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही देश भर से बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी उन्‍हें बधाईयां दी हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+