Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेमीफाइनल से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ चोटिल

नई दिल्ली: सेमीफाइनल स्टेज नजदीक आते-आते ऑस्ट्रेलिया की टीम की लय में थोड़ा खलल पड़ गया है। अपने अंतिम लीग में यह टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संघर्ष कर रही है। ऑसट्रेलिया इस मैच को हारने के साथ ही अंकतालिका में नंबर दो पर पहुंच जाएगा। इसका मतलब यह होगा कि ऑस्ट्रेलिया को अपना सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड से खेलना होगा। इंग्लैंड की टीम इस समय खतरनाक अंदाज में वापस आ चुकी है। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को लगातार दो मुकाबलों में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया को और भी बढ़ा झटका उस्मान ख्वाजा की चोट ने दे दिया है। ख्वाजा कंगारू खेमें के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम लीग मैच में उनको केवल पांच गेंद खेलकर अजीबोगरीब तरीके रिटायर्ड हर्ट होना पड़ गया। दरअसल इस मैच में फिंच के जल्द आउट होते ही ख्वाजा क्रीज पर आए और उनको हैमिस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते तुरंत ही मैदान छोड़ना पड़ा।

यह पता नहीं चल सका कि ख्वाजा को वह चोट कैसे लगी लेकिन उनके परीक्षण के दौरान यह पता चला कि वह हैमिस्ट्रिंग इंजरी के शिकार हो गए हैं। ख्वाजा ने क्रीज पर आने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के फीजियो से इलाज भी कराया लेकिन बाद में उनको तुरंत दोबारा इलाज की जरूरत पड़ गई। उसके बाद ख्वाजा को मैदान छोड़ना पड़ा और स्टीव स्मिथ को उनकी जगह पर बैटिंग करने आना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल से पहले यह चिंता की स्थिति है क्योंकि इससे पहले गुरुवार को शॉन मार्श और ग्लैन मैक्सवेल भी चोट का शिकार हो गए थे। बाद में मार्श को सर्जरी की जरूरत के चलते विश्व कप से ही बाहर होना पड़ा था।

Story first published: Sunday, July 7, 2019, 0:49 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+