For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC की ताजा ODI रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह शीर्ष 5 में बरकरार

ICC ODI Rankings: Mehidy Hasan climbs to 2nd spot, Jasprit Bumrah slips to 5th | Oneindia Sports

नई दिल्ली। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में एक बार फिर से टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष 5 में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर मेंहदी हसन बांग्लादेश के तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष दो में अपनी जगह बनाई है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जिस तरह से दो मैचों में मेंहदी हसन ने जबरदस्त गेंदबाजी की उसके बाद उनकी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए जबकि दूसरे मैच में 28 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने 2009 के बाद इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट 737 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं जबकि दूसरे पायदान पर 725 अंक के साथ मेंहदी हसन हैं। जबकि भारत के जसप्रीत बुमराह 690 अंकों के साथ पांचवे पायदान पर हैं। ऑलराउंडर की बात करें तो शाकिब अल हसन 396 अंक के साथ वनडे की रैंकिंग में पहले पायदान पर हैं जबकि बेन स्टोक्स दूसरे नंबर पर हैं। भारत के रवींद्र जडेजा 9वे स्थान पर हैं। शीर्ष वनडे बल्लेबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम 865 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं जबकि दूसरे पायदान पर 857 अंक के साथ विराट कोहली और तीसरे पायदान पर 825 अंकों के साथ रोहित शर्मा हैं।

शीर्ष 10 वनडे बल्लेबाज
बाबर आजम
विराट कोहली
रोहित शर्मा
रॉस टेलर
एरॉन फिन्च
जॉनी बेयरस्टो
फकर जमान
फाफ डूप्लेसिस
डेविड वॉर्नर
शाईं होप

शीर्ष 10 वनडे गेंदबाज
ट्रेंट बोल्ट
मेंहदी हसन
मुजीब उर रहमान
मैट हेनरी
जसप्रीत बुमराह
कैगिसो रबाडा
क्रिस वोक्स
जोश हेजलवुड
मुश्तफिजुर रहमान
पैट कमिंस

शीर्ष 10 ऑलराउंडर
शाकिब अल हसन
बेन स्टोक्स
मोहम्मद नबी
क्रिस वोक्स राशिद खान
मिचेल सैंटनर
इमाद वसीम
कॉलिन डी ग्रैंडहोम
रवींद्र जडेजा
सीन विलियंम्स

Story first published: Wednesday, May 26, 2021, 14:48 [IST]
Other articles published on May 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+