Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली और टीम इंडिया से छिन गया नंबर वन का ताज, अब न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करना ही होगा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर के स्थान से खिसक कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली भी आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक के स्थान से खिसक कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने नंबर वन के स्थान फिर से कब्जा किया है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 176 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल किया है। हालांकि डिविलियर्स कोहली से मात्र दो अंक आगे हैं। उनके 879 अंक है तो वहीं कोहली के 877 हैं।

वहीं टीमों की बात करें तो आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका और भारत, दोनों ही टीमों के समान 120 अंक हैं लेकिन दशमलव की गणना के आधार पर भारत दूसरे स्थान पर है।

गौरतलब है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को घरेलू सीरीज में 4-1 से हराकर आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने बांगलादेश को करारी पटखनी देते हुए बार फिर से नंबर वन का स्थान कब्जा लिया है। अब भारत के पास एक और मौका है नंबर वन बनने का, जी हां, दरअसल भारत अब न्यूजीलैंड के साथ 22 अक्टूबर से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। अगर भारत को फिर से नंबर वन बनना है तो उसे न्यूजीलैंड का सफाया करना होगा। भारत को न्यूजीलैंड को 3-0 से हराना होगा। हालांकि सीरीज हारने पर भारत नंबर दो बना रहेगा लेकिन वह साउथ अफ्रीका से काफी पीछे हो जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः- सहवाग ने अपने जन्मदिन से पहले AB डिविलियर्स से क्यों मांगी माफी?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+