For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2017 की आखिरी वनडे रैंकिंग जारी, विराट कोहली का जलवा बरकरार

नई दिल्ली। भले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली को पिछले टी20 सीरीज न खेलने पर नुकसान हुआ हो लेकिन वनडे क्रिकेट में उनकी बादशाहत बरकरार है। जी हां, आईसीसी द्वारा साल 2017 का आखिरी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर वन पर बरकरार हैं। विराट कोहली 876 अंकों के साथ टॉप पर हैं, दूसरे नंबर पर ए बी डीविलियर्स, तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर, चौथे पर बाबर आजम हैं, वहीं पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा हैं।

गेंदबाजों में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली नंबर 1 बॉलर बने हुए हैं। हसन अली 759 अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर इमरान ताहिर हैं, तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को काफी फायदा हुआ है वो 7वें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

टीम रैकिंग की बात करें तो किसी टीम की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका नंबर वन तो वहीं भारत नंबर दो पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों के 114-114 अंक हैं लेकिन दशमलव के अंतर से ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है और इंग्लैंड को चौथा स्थान मिला है।

हालांकि कोहली से टी20 की बादशाहत छिन चुकी है। कोहली पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर हैं जिसके चलते उनसे टी20 में नंबर वन का ताज छिन गया है। आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में कोहली नंबर वन से दो पायदान नीचे खिसक गए हैं। वहीं रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टी20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के दम पर रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।

बता दें कि शादी के चलते कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से आराम लिया था। हालांकि इसका फायदा ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच को मिला जो अब टी20 रैंकिंग मे नंबर वन पर काबिज हो गए हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के इविन लुईस का नंबर आता है जबकि कोहली तीसरे नंबर पर खिसक गये हैं। कोहली के रेटिंग अंक 824 से 776 हो गये हैं।

Story first published: Wednesday, December 27, 2017, 14:02 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+