
रॉस टेलर का वनडे रैंकिंग में जलवा
रॉस टेलर अब फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ते हुए बल्लेबाजों के लिए आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
IPL 2020 से पहले इस टूर्नामेंट के जरिए क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं हार्दिक पांड्या
इस बीच, भारत के कप्तान विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों की अपनी सबसे खराब श्रृंखला को समाप्त किया है। कोहली ने तीनों मैचों में बल्लेबाजी करते हुए किसी भी मैच में अपना वो अधिकार नहीं जमाया और 75 रन ही बना सके। हालांकि, उन्होंने 869 रेटिंग अंकों के साथ अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि उनके डिप्टी रोहित शर्मा ने तीन मैचों का हिस्सा नहीं होने के कारण कुछ अंक गंवाए हैं।

खराब सीरीज के बीच क्या है कोहली की रैंकिंग-
जहां रोहित के 855 अंक हैं, वहीं पाकिस्तान के T20I कप्तान (और जल्द ही ODI कप्तान) बाबर आजम 829 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर बाबर के पीछे रॉस टेलर हैं।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए वनडे सीरीज के लिए महत्वपूर्ण रेटिंग अंक प्राप्त किए हैं। इसी बीच उन्होंने कीवी कप्तान केन विलियमसन और जो रूट को रैंकिंग में पीछे छोड़ दिया है और उनके नाम 782 अंक हैं।

रोहित को ना खेलने का थोड़ा नुकसान
सीरीज में खेले गए तीन वनडे न्यूजीलैंड में से दो में चूकने से कीवी कप्तान विलियमसन की रेटिंग प्रभावित हुई। यहां तक कि अंतिम गेम में, जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी की, 31 गेंदों पर केवल 22 रन बना सके। जो रूट अब नौवें स्थान पर खिसक चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज, डेविड वार्नर और आरोन फिंच क्रमशः छठे और दसवें स्थान पर हैं और उनके पास अगले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपनी रैंकिंग बेहतर करने का मौका होगा। जबकि डि कॉक बल्ले के साथ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने और रैंकिंग में और भी अधिक वृद्धि करने के लिए उत्सुक होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
