सेक्सी शॉट से सेक्सी हसीनाओं तक मिस्टर धोनी के बेहतरीन 10 साल
नई दिल्ली। 23 दिसंबर को टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी उर्फ माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने दस साल पूरे कर लिए हैं। इन दस सालों में माही ने सब कुछ कमा लिया है.. दौलत, शौहरत, इज्जत, रिकार्ड..नाम और वो सब कुछ जो कि एक इंसान की चाहत होती है।
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान मिस्टर धोनी
आज से दस साल पहले जब लंबे बालों वाला 23 साल का माही मैदान पर उतरा था तो लोगों को पता ही नहीं था कि क्रिकेट में कोई हेलिकॉफ्टर शॉट भी होता है। लोगों के सामने धोनी ने जब हेलिकॉफ्टर शॉट लगाया तो लंबे वालों का यह क्रिकेटर लड़कियों को ही नहीं बल्कि क्रिकेट कमेंटेटरों को भी सेक्सी लगा। यह शॉट भारत के क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की उस किताब में भी नहीं था जिसके बारे में कहा जाता है कि उनकी किताब में दुनिया के हर शॉट्स है।
धोनी के बेमिसाल 10 साल..हर समय कमाल ही कमाल
मिस्टर धोनी को लोग कैप्टन कूल कहते हैं क्योंकि उनकी गर्मी क्रिकेट के मैदान पर नजर आती है ना कि उनके मिजाज में। मात्र तीस साल की उम्र में देश को दूसरी बार विश्वकप का ताज पहनाने वाले कैप्टन धोनी जितना अपने खेल को लेकर चर्चा में रहते हैं उससे कहीं ज्यादा वो शादी से पहले कातिल हसीनाओं की वजह से सुर्खियों में रहते थे।
सेक्सी शॉट से सेक्सी हसीनाओं तक मिस्टर धोनी
एक वक्त था जब धोनी को कहा जाता था कि वो हिंदी सिनेमा की सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण के प्यार में बुरी तरह गिरफ्तार हैं। दीपिका के बाद उनका नाम कई किंगफिशर मॉडलों के साथ जोड़ा गया लेकिन धोनी ने अपनी बचपन की दोस्त साक्षी रावत से शादी करके सारी अफवाओं पर विराम लगा दिया।
आईये डालते हैं धोनी के 10 बेहतरीन सालों पर एक नजर...

बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच
23 दिसंबर 2004 में धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला कदम रखा था।

वनडे विश्वकप, ट्वंटी 20 विश्वकप और चैंपियंस ट्राफी
भारत के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने वनडे विश्वकप, ट्वंटी 20 विश्वकप और चैंपियंस ट्राफी दिलाकर आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट का खिताब भारत की झोली में डाला।

ट्वंटी 20 विश्वकप और चैंपियंस ट्राफी
साल 2007 में धोनी ने पहली बार बतौर कप्तान भारत को ट्वंटी 20 विश्वकप और चैंपियंस ट्राफी दिलायी।

ट्वंटी 20 विश्वकप और चैंपियंस ट्राफी
2011 में कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में आईसीसी वनडे विश्वकप जीतकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया।

89 टेस्ट
पने करियर में 89 टेस्ट खेल चुके धोनी ने इस प्ररूप में 4841 रन बनाये।

2005 में पहला टेस्ट मैच
धोनी ने साल 2005 में अपना पहला टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

सबसे ज्यादा नेतृत्व करने वाले कप्तान
माही टीम इंडिया का भारत के बाहर सबसे ज्यादा नेतृत्व करने वाले कप्तान हैं।

59 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी
धोनी ने 59 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की।

500 कैच
विकेटकीपर के तौर पर उनके नाम 500 कैच भी दर्ज हैं।

सेक्सी हसीनाओं की पहली पसंद
कहा जाता था कि वो हिंदी सिनेमा की सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण के प्यार में बुरी तरह गिरफ्तार हैं। दीपिका के बाद उनका नाम कई किंगफिशर मॉडलों के साथ जोड़ा गया लेकिन धोनी ने अपनी बचपन की दोस्त साक्षी रावत से शादी करके सारी अफवाओं पर विराम लगा दिया।

हेलिकाफ्टर शाट
दस साल जब लंबे बालों वाला 23 साल का धोनी मैदान पर उतरा था तो लोगों को पता ही नहीं था कि क्रिकेट में कोई हेलिकॉफ्टर शॉट भी होता है। लोगों के सामने धोनी जब हेलिकॉफ्टर शॉट लगाया तो लंबे वालों का यह क्रिकेटर लड़कियों को ही नहीं बल्कि क्रिकेट कमेंटेटरों को भी सेक्सी लगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications